herzindagi
how to create video with google flow gemini with your face know prompt and step by step full guide

Gemini से आपकी फोटो के साथ कैसे बनेगी वीडियो? पहली बार क्रिएट करने जा रही हैं तो टिप्स जान लें

बिना किसी प्रोफेशनल कैमरे या एडिटिंग स्किल के लोग कुछ सेकंड में अपनी साधारण फोटो अलग बना पा रहे हैं। अब आपको घंटों तक फोटो की एडिटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 16:11 IST

जो लोग सोशल मीडिया बहुत ज्यादा चलाते हैं, उनमें से शायद ही को होगा, जिसने Gemini की मदद से AI फोटो क्रिएट नहीं की होगी। क्योंकि, सोशल मीडिया पर जेमिनी फोटो ट्रेंड काफी तेजी से फैला है। अब लोग फोटो के साथ-साथ वीडियो भी AI से बनाने लगे हैं। हालांकि, वीडियो बनाने का क्रेज भी अब लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कभी AI वीडियो क्रिएट नहीं की है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको AI Video बनाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। अगर आप पहली बार वीडियो बनाने जा रही हैं, तो आराम से बना लेंगी।

कैसे बनेगी वीडियो?

इसके लिए आपको गूगल पर ‘फ्लो’ सर्च करना होगा। Google Flow, एक ऐसी वेबसाइट है, जहां से आप अपनी मर्जी से किसी भी वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि AI आपत्तिजनक वीडियो बनाने में आपकी मदद नहीं करता। अगर आप अपनी फोटो से कोई वीडियो क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह वेबसाइट आपके बहुत काम आने वाली है। हालांकि, फोटो से वीडियो बनाने के लिए भी आपको पहले प्रोम्पट देना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वीडियो बनाने की सही तरीका विस्तार से बताएंगे।

how to create video with google flow gemini with your face know prompt and step by step full guides

Google Flow कैसे यूज करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर Flow सर्च करना है।
  • आपके सामने फ्लो की वेबसाइट नजर आएगी, इस पर क्लिक करें।
  • ध्यान रखें कि आप फ्लो को बिना लॉगइन के Google अकाउंट से लॉग-इन करें।
  • Sign in with Google के ऑप्शन पर क्लिक करके, पहले लॉग-इन कर लें।
  • आप Gmail ID से भी लॉग-इन कर सकती है।
  • जिससे आप Gemini या Google AI इस्तेमाल करती हैं
  • इसके बाद आपको New Project का ऑप्शन नजर आएगा।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको पहले कन्फर्मेशन देना होगा कि आप फोटो वीडियो का एक्सेस देना चाहते हैं।
  • इसके साथ ही, वीडियो क्रिएट करते समय आपको नियम को फॉलो करना होगा।

how to create video with google flow gemini with your face know prompt and step by step full guide

इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt

  • इसपर ओके करने के बाद आप वीडियो बना सकती हैं।
  • यहां आप New Project के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको चुनाव करना होगा कि आप फोटो के साथ वीडियो बनाना चाहती हैं या कंटेंट के साथ वीडियो बनाना चाहती हैं।
  • अगर आप अपनी फोटो के साथ वीडियो बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको फोटो सेलेक्ट करनी होगी।
  • फोटो अपलोड करने के साथ-साथ आपको Prompt भी देना होगा।
  • Prompt डालते ही, वीडियो जनरेट होने लगेगी।
  • कुछ सेकेंड इंतजार करें, वीडियो बनकर तैयार हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर बना सकती हैं अलग-अलग स्टाइल में Nanno Banana Saree लुक, इन AI Prompts से बदल सकती हैं अपनी साड़ी का रंग और डिजाइन


हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।