Tue Mar 17, 2026 | Updated 08:08 PM IST
herzindagi
atm card

ATM में फंस गया है कार्ड? घबराएं नहीं, अपना डेबिट कार्ड वापस पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 4 स्टेप्स

एटीएम में कार्ड फंसने पर घबराने के बजाय सही कदम उठाना महत्वपूर्ण है। मशीन की खराबी, बिजली गुल होने या इंटरनेट समस्या के कारण ऐसा हो सकता है। तुरंत बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और उन्हें एटीएम आईडी बताएं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 13:00 IST

आज के समय में हम कैशलेस हैं और अगर पैसों की जरूरत होती भी है तो हम यूपीआई यूज करते हैं या एटीएम मशीन से तुरंत पैसे निकाल सकती हैं। जी हां, कैश निकालने के लिए हम पूरी तरह एटीएम पर निर्भर हैं, लेकिन क्या हो अगर आप पैसे निकालने पहुंचें और मशीन आपका कार्ड ही निगल ले! कार्ड फंसते ही घबराहट होना आम है। मन में तुरंत यह डर सताने लगता है कि कहीं खाते से पैसे चोरी न हो जाएं या कोई और उस कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर ले। ऐसी स्थिति में स्ट्रेस के बजाय सही कदम उठाना जरूरी है। आपकी थोड़ी सी सतर्कता और बैंक को तुरंत दी गई जानकारी आपके मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एटीएम में कार्ड फंस जाए तो क्या करें? पढ़ते हैं आगे...

क्यों फंस जाता है एटीएम मशीन में कार्ड?

एटीएम मशीन में कार्ड फंसने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। अक्सर मशीन में कोई टेक्नोलॉजी खराबी, अचानक बिजली गुल होना या इंटरनेट कनेक्टिविटी में रुकावट आना इसके मेन कारण हो सकते हैं।

atm card

कभी-कभी सेफ्टी कारणों से भी मशीन कार्ड को अंदर ही रोक लेती है; जैसे कि यदि कोई बार-बार गलत पिन दर्ज करे या ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद कार्ड निकालने में बहुत अधिक देरी कर दे। बता दें कि एटीएम मशीन के पुराने सॉफ्टवेयर या कार्ड स्लॉट में जमी गंदगी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी कर रही हैं ये 4 फाइनेंशियल गलतियां, जानें क्यों Middle Class परिवारों का पैसा कभी टिकता नहीं?

अगर कार्ड फंस जाए तो क्या करें?

  •  ऐसी स्थिति में बिल्कुल न घबराएं और न ही कार्ड निकालने के लिए जोर-जबरदस्ती करें। बस थोड़ा रुकें और तुरंत बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें, ताकि आपका कार्ड सेफ रहे।
  • कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके उन्हें बताएं कि किस लोकेशन पर और किस समय आपका कार्ड फंसा है। 
  • ध्यान दें, हर एटीएम मशीन पर एक यूनिक आईडी (ATM ID) लिखी होती है, उसे नोट करके बैंक प्रतिनिधि को जरूर बताएं ताकि वे मशीन की पहचान कर सकें।

atm card (2)

  • अपनी सेफ्टी के लिए बैंक अधिकारी से कहकर कार्ड को तुरंत 'हॉटलिस्ट' या ब्लॉक करवा दें। यह सबसे सुरक्षित तरीका है क्योंकि एक बार कार्ड ब्लॉक हो जाने के बाद, कोई भी व्यक्ति आपके खाते से छेड़छाड़ या गलत ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएगा।

इसे भी पढ़ें - अचानक रुक जाए आपके एटीएम का ट्रांजेक्शन और कट जाएं पैसे, तो क्या करें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।