Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
herzindagi
helpline numbers

अगर कोई अपना हो जाए गुमशुदा, तो घबराएं नहीं! आज ही नोट कर लें ये जरूरी हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट्स

आज हम आपको अपने इस लेख में उन जरूरी हेल्पलाइन नंबर्स और वेबसाइट्स की जानकारी दे रहे हैं, जो गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में आपके सबसे बड़े मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 15:28 IST

किसी अपने का अचानक आंखों के सामने से लापता हो जाना एक ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, जनवरी के 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं। ऐसे में ये आंकड़ें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या घर से बाहर निकलना सुरक्षित है? ऐसी स्थिति में परिवार के लोग न केवल घबरा जाते हैं बल्कि समझ नहीं पाते कि सबसे पहले क्या कदम उठाएं, लेकिन याद रखें, ऐसी स्थिति में आपकी सतर्कता और सही जानकारी ही आपके अपनों को जल्द वापस ला सकती है। जी हां, यदि आपके पास हेल्पलाइन नंबर होंगे तो आपके लिए अपनों की तलाश करना बेहद ही आसान हो जाएगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसे कौन-से हेल्पलाइन नंबर्स हैं, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पहला कदम आपका क्या होना चाहिए? 

  • जैसे ही आपको पता लगे कि आपका कोई अपना लापता हो गया है, तो बिना समय गंवाए स्थानीय पुलिस को सूचित करें। बता दें कि भारत सरकार ने अब 112 को ऑल-इन-वन इमरजेंसी नंबर बना दिया है। ऐसे में आप इस पर कॉल करके लापता होने की सूचना अपनों को बेहद आसानी से दे सकते हैं। पुलिस आपकी शिकायत के आधार पर तुरंत वायरलेस मैसेज भेज देती है।

helpline numbers (2)

  • बता दें कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक बच्चों और नागरिकों की तलाश के लिए Khoya-Paya (missionvatsalya.wcd.gov.in/citizen-login) पोर्टल शुरू किया है। ऐसे में आप इस वेबसाइट पर जाकर Report Missing Person टैब पर क्लिक करें। यहां लापता व्यक्ति की फोटो, पहचान के निशान और आखिरी बार कहां देखा गया, जैसी जानकारी दर्ज की जाती है।

इसे भी पढ़ें - वंदे भारत और अमृत भारत में टिकट कैंसिल करना पड़ेगा भारी, जानें रिफंड से जुड़े नए नियम

  • यदि कोई बच्चा गुमशुदा या लापता हो गया है या आपको कोई लावारिस बच्चा मिलता है, तो तुरंत 1098 पर कॉल करें। यह चाइल्डलाइन इंडिया की 24x7 सेवा है, जो बच्चों के पुनर्वास के लिए काम करती है।

helpline numbers (3)

  • आप सबसे पहले FIR दर्ज कराएं। बहुत से लोग सोचते हैं कि 24 घंटे इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह एक मिथक है। अगर स्थिति सही नहीं है, तो पुलिस तुरंत शिकायत दर्ज करने के लिए बाध्य होती है।
  • दिल्ली और आसपास के राज्यों के लिए Zonal Integrated Police Network (ZIPNET) एक बेहतरीन वेबसाइट है, जहां गुमशुदा लोगों का पूरा रिकॉर्ड फोटो के साथ उपलब्ध होता है। आप इसका भी सहारा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।