Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:06 AM IST
herzindagi
 debit card offers free insurance

आपके सामान्य से डेबिट कार्ड पर मिलता है ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का बीमा, जानें क्या हैं शर्तें

ज्यादातर लोग नहीं जानते कि डेबिट कार्ड मुफ्त बीमा भी प्रदान करते हैं। यह लेख बताता है कि डेबिट कार्ड ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का मुफ्त दुर्घटना, हवाई दुर्घटना, खरीद सुरक्षा और धोखाधड़ी बीमा कैसे देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 19:33 IST

ज्यादातर लोगों का मानना है कि डेबिट कार्ड के माध्यम से एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं या पेमेंट हो सकती है, लेकिन वे यह नहीं जानते कि डेबिट कार्ड एक फ्री इंश्योरेंस भी देता है। जी हां, जिन लोगों के पास डेबिट कार्ड है यह खबर उन लोगों के लिए बेहद ही खास होने वाली है। बता दें कि फ्री इंश्योरेंस एक्टिव नहीं रहता उसे एक्टिव करना पड़ता है। इससे जुड़ी कुछ शर्तें भी होती हैं, जिन्हें पूरा किए बिना आपको फ्री इंश्योरेंस नहीं मिल सकता। ऐसे में इससे संबंधित पूरी प्रक्रिया के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-कौन से बैंक यह फ्री इंश्योरेंस की सुविधा देते हैं और इससे जुड़ी शर्तें क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

कौन-से बैंक्स देते हैं यह सुविधा?

भारत में कई प्रमुख बैंक अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों को मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करते हैं। इस सूची में SBI, HDFC, ICICI, कोटक महिंद्रा और DBS बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कार्ड की श्रेणी के आधार पर बीमा राशि अलग-अलग हो सकती है, जो ग्राहकों को आर्थिक सुरक्षा देते है।

credit card (6)

 डेबिट कार्ड पर मिलने वाली यह बीमा सुविधा पर्सनल न होकर एक ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत आती है। इसका मतलब यह है कि बैंक अपने सभी कार्डधारकों के लिए एक ग्रूप पॉलिसी लेता है, जिसके कारण ग्राहकों को अलग से कोई व्यक्तिगत पॉलिसी नंबर नहीं दिया जाता।

इसे भी पढ़ें -  Aadhaar App में आया नया My Contact Card Feature क्या है? कुछ ही सेकंड में शेयर कर पाएंगी अपनी डिटेल्स, जानें तरीका

इस बीमा में मुख्य रूप से दुर्घटना, हवाई दुर्घटना, खरीदारी की सुरक्षा और कार्ड के साथ होने वाली धोखाधड़ी जैसे जोखिम शामिल होते हैं। 

debit card (2)

कैसे उठाएं इसका लाभ?

डेबिट कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त बीमा का लाभ उठाने के लिए सबसे जरूरी शर्त कार्ड का सक्रिय (Active) होना है। ज्यादातर बैंक यह शर्त रखते हैं कि दुर्घटना से पहले एक तय समय सीमा के अंदर कार्ड से लेनदेन किया गया हो। ऐसे में हम सरल शब्दों में कह सकते हैं कि, यदि आपका कार्ड लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो आप इस बीमा सुरक्षा का दावा नहीं कर पाएंगे। उसके बाद आपको अपने बैंक से संपर्क करना है।

इसे भी पढ़ें - आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।