Sat Mar 21, 2026 | Updated 07:54 PM IST HZ Awards 2026
 buying a car in your wife name

पत्नी के नाम पर कार खरीदना क्यों है बेहतर फैसला? यहां समझें पूरा गणित

पत्नी के नाम पर कार खरीदना एक स्मार्ट कदम है, जिससे कई आर्थिक और कानूनी फायदे मिलते हैं। इसमें रोड टैक्स में छूट, कार लोन पर कम ब्याज दर, और बीमा प्रीमियम में कटौती शामिल है।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 15:37 IST

भारत में नई कार खरीदना एक बड़ा इंवेस्टमेंट होता है और यदि यह फैसला सही प्लानिंग के साथ लिया जाए, तो आप हजारों पैसों की बचत कर सकते हैं। हाल के सालों में अपनी पत्नी के नाम पर गाड़ी खरीदना एक स्मार्ट वित्तीय कदम के रूप में उभरा है। इसके पीछे आर्थिक और कानूनी फायदे भी छिपे हैं। ऐसे में इसके पूरे गणित के बारे में पता होना जरूरी हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कार को पत्नि के नाम पर खरीदने से क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

पत्नी के नाम पर कार खरीदने के फायदे

भारत के कई राज्यों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार महिलाओं के नाम पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन कराने पर रोड टैक्स में 1% से 2% तक की छूट देती है। यदि आप 15 लाख रुपये की कार खरीद रहे हैं, तो 1% की छूट का मतलब होता है सीधे 15,000 रुपये की बचत हो जाना। बता दें कि दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में समय-समय पर ऐसी रियायतें दी जाती रही हैं। हालांकि, मौजूदा नियम पर भी निर्भर करता है।

car key for wife

  • ज्यादातर सरकारी और पर्सनल बैंक महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए होम लोन की तरह कार लोन पर भी 0.05% से 0.10% तक कम ब्याज देते हैं। आपको सुनने में यह आम लग सकता है, लेकिन 5 से 9 साल के लंबे लोन कार्यकाल में यह आपकी EMI के बोझ को काफी कम कर सकता है।
  • बीमा कंपनियां डेटा के आधार पर महिलाओं को सेफ ड्राइवर समझती हैं। कई इंश्योरेंस कंपनियां महिला कार मालिकों के लिए प्रीमियम की दरों में 5% से 10% तक की कटौती करती हैं। ऐसे में इसका फायदा आपको हर साल इंश्योरेंस रिन्यू कराते समय मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - Bike Key Special Code: गाड़ी की चाबी के साथ क्यों दिया जाता है मेटल का टुकड़ा? 99% लोग नहीं जानते इसका असली काम

  • अगर आपकी पत्नी वर्किंग हैं या उनका अपना कोई छोटा बिजनेस है, तो कार उनके नाम पर होने से टैक्स फाइलिंग में आसानी होती है। यदि कार का यूज बिजनेस के लिए दिखाया जाए, तो वे डेप्रिसिएशन का फायदा उठाकर अपनी इनकम टैक्स को कम कर सकती हैं।

car keys

  • यदि आपकी पत्नी के पास पहले से कोई पुरानी गाड़ी थी और उसका रिकॉर्ड साफ है, तो वे अपने पुराने नो क्लेम बोनस को नई कार के इंश्योरेंस में ट्रांसफर कर सकती हैं। इससे नई कार के भारी-भरकम बीमा खर्च में बड़ी बचत संभव है। 

इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों लोग फुल पेमेंट के बजाय बैंक से ले रहे हैं कर्ज? एक वीडियो ने बदल दी सोच

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।