Sat Mar 21, 2026 | Updated 11:48 PM IST HZ Awards 2026
 fuel credit cards

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिलेगी राहत, जानें क्या होते हैं Fuel Credit Cards और कैसे ये बचा सकते हैं आपके हजारों रुपये?

लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों के बीच फ्यूल क्रेडिट कार्ड एक स्मार्ट बचत विकल्प हैं। यह लेख बताता है कि ये कार्ड कैसे काम करते हैं और इनके क्या फायदे हैं, जैसे रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक और फ्यूल सरचार्ज की छूट। 
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 16:55 IST

लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों ने आम आदमी के बजट को काफी बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे में फ्यूल क्रेडिट कार्ड एक स्मार्ट बचत ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी का टैंक फुल कराते समय सही कार्ड का इस्तेमाल करती हैं, तो साल भर में आप काफी पैसा बचा सकती हैं। ऐसे में ये कार्ड कैसे काम करते हैं और इनके क्या फायदे हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फ्यूल क्रेडिट कार्ड से कैसे आप अपना पैसा बचा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

फ्यूल क्रेडिट कार्ड के मुख्य फायदे

इन कार्ड्स को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया गया है जिनका रोड से जुड़ा काम होता है। इसके दो सबसे बड़े फायदे नीचे दिए गए हैं-

1 - 2026-03-16T164208.402

1. रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक

जब भी आप किसी फ्यूल क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल या डीजल भरवाती हैं, तो बैंक आपको हर ट्रांजैक्शन पर 'रिवॉर्ड पॉइंट्स' या सीधा 'कैशबैक' देता है। इन पॉइंट्स को इकट्ठा करके आप बाद में शॉपिंग वाउचर ले सकती हैं या अपने क्रेडिट कार्ड के बिल में डिस्काउंट पा सकती हैं। कुछ कार्ड्स तो इतने ज्यादा प्रभावी होते हैं कि वे आपको हर महीने 2% से 5% तक की सीधी बचत करा देते हैं। 

इसे भी पढ़ें -क्या पेट्रोल भरवाते समय सिर्फ देखती हैं '0'? तो कर रही हैं बड़ी गलती...इन चीजों पर भी नजर रखना है जरूरी

 2. फ्यूल चार्ज माफ होना

आमतौर पर किसी भी साधारण क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल पंप पर पैसे देने पर बैंक आपसे 1% का चार्ज लेता है, लेकिन फ्यूल क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इस 1% शुल्क को माफ कर देता है। सुनने में 1% छोटा लग सकता है, लेकिन अगर आप साल भर का हिसाब जोड़ें, तो यह ज्यादा पैसे बनते हैं जो आपकी जेब में वापस आती है।

2 - 2026-03-16T164210.385

आप कार्ड चुनने से पहले इन 2 बातों का रखें ध्यान

ज्यादातर फ्यूल कार्ड 'को-ब्रांडेड' (Co-branded) होते हैं। इसका मतलब है कि बैंक ने किसी खास तेल कंपनी जैसे Indian Oil, BPCL या HPCL के साथ समझौता किया है। अगर आपके पास BPCL वाला कार्ड है, तो आपको अधिकतम फायदा केवल BPCL के पंप पर ही मिलेगा। इसलिए कार्ड वही चुनें जिसके पंप आपके घर या ऑफिस के रास्ते में सबसे ज्यादा हों।

हर कार्ड की एक महीने की बचत लिमिट होती है। उदाहरण के लिए, कोई कार्ड महीने में केवल 5,000 या 10,000 रुपये तक के पेट्रोल पर ही कैशबैक दे सकता है। उससे ज्यादा खर्च करने पर आपको सामान्य रिवॉर्ड ही मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें -पेट्रोल पंप पर कुछ इस तरह से लगाया जा रहा है लोगों को चूना, अधिकतर लोग सिर्फ जीरो देखते हैं, लेकिन...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।