
शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप हर किसी के घर की रौनक देखने लायक होगी। कोई घर को सजाने का काम कर रहा होगा, तो किसी के यहां पर कार्ड को छपाने का कार्य किया जाएगा। अगर आप भी अपनी बेटी या बेटे की शादी का कार्ड छपवाने का कार्य कर रही हैं, तो ऐसे में आप कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखें, जिसके बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
शादी के कार्ड पर सबसे पहले भगवान गणेश की तस्वीर या प्रतीक चिन्ह जैसे स्वास्तिक या ॐ जरूर होना चाहिए। ध्यान रखें कि गणेश जी की फोटो कार्ड के बिल्कुल ऊपर या बीच में हो। फोटो कटी-फटी या धुंधली नहीं होनी चाहिए। गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, वे शादी में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं। इस वास्तु नियम का आपको खास ध्यान रखा चाहिए, ताकि गणेश जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सके।

कार्ड पर लिखे जाने वाले शब्दों में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर भी वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। इसमें 'शुभ विवाह' या 'मंगल परिणय' जैसे मांगलिक शब्द जरूर लिखें। इसक असर जीवन पर पड़ता है और आपका वैवाहिक जीवन बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Money: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं? जानिए धन को रोकने के असरदार वास्तु उपाय
अक्सर हम ये सोचते हैं कि शादी में वास्तु का ध्यान रखने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शादी के फंक्शन से लेकर कॉर्ड की बनावट का खास ध्यान रखें। इसके लिए आप शादी के कार्ड के हर कोने की बनावट का खास ध्यान रखें कि वो कोने मुड़े हुए या कटे-फटे नहीं होने चाहिए। साथ ही कार्ड की बनावट के लिए भी आप सही ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्रभाव भी वैवाहिक जीवन में पड़ता है। साथ ही परेशानियां होती हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Home Temple: अगर आपके घर के मंदिर पर शिखर है, तो वास्तु दोष से बचने के लिए करें ये उपाय
इन चीजों का खास ध्यान रखें कि आप जब शादी का कार्ड छपवाएंगी तो वास्तु नियमों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके बच्चों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।