
Aadhaar My Contact Card Feature Kya Hai: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो न केवल जरूरी काम पहचान पत्र के रूप में काम करता है बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में अहम भूमिका निभाता है। अब ऐसे में आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट और उसमें मौजूद डिटेल्स का सही होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए साइबर कैफे या आधार ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप में आधार कार्ड से जुड़ी डिटेल्स के साथ ही कार्ड में गलत जानकारी को घर बैठे सही कर सकते हैं।
आधार कार्ड धारक की सुविधाओं को आसान बनाने के लिए समय-समय पर इसमें नए फीचर आते हैं। एक ऐसा ही फीचर बीते दिन UIDAI की ओर से Aadhaar ऐप में लॉन्च किया गया है। चलिए नीचे लेख में जानिए क्या है यह फीचर और कैसे करता है काम-

आधार कार्ड हो या मोबाइल नंबर इससे होने वाले फ्रॉड बहुत ज्यादा है। हैकर्स केवल मोबाइल नंबर से बैंक अकाउंट या फिर जरूरी और पर्सनल डिटेल्स को चोरी कर लेते हैं। अगर आप इस खतरे से छुटकारा चाहते हैं, तो My Contact Card मददगार साबित हो सकता है। अगर आप इसकी मदद से अपना कॉन्टेक्ट शेयर करते हैं, तो वह पूरी तरह से सेफ रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Aadhaar-PAN Card Link करने की लास्ट डेट क्या है? यहां जानें गलत डिटेल्स सही और अपडेट करने का तरीका
UIDAI की नई आधार ऐप में My Contact Card फीचर जुड़ा है। इसकी मदद से आप अपनी वेरिफाइड कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि सामने वाले को आसानी और सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे। इसकी खास बात यह है कि इससे पहचान शेयर करना न केवल आसान बल्कि डेटा की प्राइवेसी भी बनी रहती है। साथ ही फर्जी जानकारी और फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है।

My Contact Card फीचर के पीछे का मुख्य उद्देश्य यूजर की मौजूदा डिटेल्स को सिक्योर रखना है। अक्सर होटल, ऑफिस, डिलीवरी या अन्य सर्विस का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड या मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ता है। इससे डेटा लीक और गलत इस्तेमाल का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं अगर कोई ऐसी जगह है, जहां आधार कार्ड नंबर की नहीं बल्कि केवल आपके मोबाइल नंबर की जरूरत है, तो आप My Contact Card फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में आधार ऐप ओपन करना होगा। अगर आपके फोन में यह ऐप नहीं है, तो प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करें।
इसे भी पढ़ें- केवल 2 मिनट में Aadhaar Card पर अपडेट कर पाएंगी Mobile Number, जानें क्या है तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।