
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (AC) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन करा सकती हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और फॉर्म भरने से पहले जरूरी योग्यताओं को ध्यान से पढ़ लें। देश सेवा के इच्छुक महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में इससे जुड़ी डिटेल्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नौकरी से जुड़ी जानकारी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
यूपीएससी सीएपीएफ (AC) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता जरूर चेक लें। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
-1771846433880.jpg)
आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें - How To Join Navy After BTech: बीटेक पास करने के बाद नौसेना में ऑफिसर कैसे बन सकते हैं? जानें
यूपीएससी ने इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। सबसे अधिक वैकेंसी BSF (108) और CRPF (106) के लिए निकाली गई हैं। इसके अलावा CISF में 70, SSB में 53 और ITBP में 12 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी वरीयता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
-1771846466458.jpg)
यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आप घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - OPSC OCS Recruitment 2026 Last Date: सिविल सेवा के 465 पदों पर निकली भर्ती, 21 साल की महिलाएं हैं योग्य; पढ़ें डिटेल्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।