
Indian Navy After Engineering Eligibility And Age Limit: बीटेक करने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स को ऐसा लगता है कि उनके पास इंजीनियरिंग के अलावा कोई और फील्ड नहीं है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो आपके पास नौसेना में शामिल होने के शानदार अवसर मौजूद हैं।भारतीय नौसेना को आधुनिक जहाजों, रडार सिस्टम, पनडुब्बियों और संचार प्रणालियों को संचालित करने के लिए इंजीनियरों की आवश्यकता होती है। इंजीनियरिंग की डिग्री होने के कारण आप टेक्निकल ब्रांचेस में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकते हैं।
बीटेक के बाद मिलने वाले कुछ प्लेसमेंट में आपको कठिन लिखित परीक्षा भी देने की जरूरत नहीं होती है। कई बार ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर सेलेक्शन हो जाता है। नीचे लेख में जानिए बीटेक पास करने के बाद नौसेना अधिकारी बनने का प्रोसेस क्या है?

बीटेक के बाद नौसेना में जाने का यह सबसे आसान और सीधा रास्ता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती। भारतीय नौसेना साल में दो बार इसकी नोटिफिकेशन जारी करती है।
बीटेक के सभी सेमेस्टर के औसत अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यदि आपका नाम मेरिट में आता है, तो आपको सीधे 5 दिनों के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसे पास करने और मेडिकल फिटनेस के बाद आप ट्रेनिंग के लिए चुन लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारतीय सेना में कैसे बनते हैं डॉक्टर? जानें नीट में कितनी रैंक, कौन सा कॉलेज, कितनी सैलरी... यहां समझें पूरी ABCD
अगर आप लिखित परीक्षा देकर जाना चाहते हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कराई जाने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा ऑप्शन है।
बीटेक पास या फाइनल ईयर के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी, उसके बाद SSB इंटरव्यू और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। इस के बाद, आपको एझिमाला केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी (INA) में ट्रेनिंग दी जाती है।
इंजीनियरों के लिए नौसेना में उनकी स्ट्रीम के अनुसार कई विशेष शाखाएं मौजूद है, जो निम्न है-
एग्जीक्यूटिव और आईटी- कंप्यूटर साइंस और आईटी इंजीनियरों के लिए नौसेना के संचार और डेटा सिस्टम को संभालने के मौके।
टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल)- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरों के लिए जहाजों और पनडुब्बियों के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी।
नेवल कंस्ट्रक्टर- सिविल, मैकेनिकल या नेवल आर्किटेक्चर इंजीनियरों के लिए जहाजों के डिजाइन और निर्माण से जुड़ी भूमिका।

आयु सीमा- आमतौर पर उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद या ब्रांच के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है।
अंक- बीटेक में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।
शारीरिक स्वास्थ्य- आपकी लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए और आंखों की रोशनी नौसेना के मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं इंडियन नेवी में कितने साल की होती है नौकरी? यहां बताए गए जवाब करेंगे आपकी मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।