Fri Mar 20, 2026 | Updated 06:41 AM IST
herzindagi
Authority to remove IAS officer

IAS की किन गलतियों से छिन जाती है कुर्सी, किसके पास होता है अधिकारी को सस्पेंड करने का पावर?

Authority To Remove IAS Officer: यूपी सरकार ने सस्पेंडेड आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को करीब 1 साल के बाद बहाल कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 1 करोड़ रुपये का कमीशन मांगा था। अब ऐसे में सवाल आता है कि किसी आईएएस अधिकारी को किन गलतियों को उनके पद से हटाया जा सकता है?
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 14:55 IST

Reasons For IAS Officer Termination: यूपीएससी की लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स इंटरव्यू राउंड में बैठते हैं। प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू क्लियर करने के बाद कहीं जाकर प्रशासनिक पद मिलते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को देश के सबसे शक्तिशाली पदों में से एक माना जाता है। इन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत विशेष सुरक्षा दी जाती है।

यूपी सरकार ने सस्पेंडेड आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को करीब 1 साल के बाद बहाल कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 1 करोड़ रुपये का कमीशन मांगा था। अब ऐसे में सवाल आता है कि किसी आईएएस अधिकारी को किन गलतियों को उनके पद से हटाया जा सकता है।

IAS अधिकारी को हटाना या सस्पेंड करना कोई साधारण प्रक्रिया नहीं है, क्योंकि वे सीधे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। हालांकि, शक्ति के साथ जिम्मेदारी भी आती है। यदि कोई अधिकारी कानून के दायरे से बाहर जाकर काम करता है, तो सरकार के पास उनकी कुर्सी छीनने का पूरा अधिकार होता है। नीचे लेख में जानें IAS की किन गलतियों से छिन जाती है कुर्सी?

आईएएस अधिकारी की किन गलतियों के कारण जा सकती है नौकरी? (Which Mistakes An IAS Officer Can Lose His Job)

Which Mistakes An IAS Officer Can Lose His Job

यदि कोई IAS अधिकारी कानून के दायरे से बाहर जाकर काम करता है, भ्रष्टाचार का साथ देता है या फिर सरकारी मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो उसको अपने पद से हाथ धोना पड़ता है। नीचे विस्तार में समझें-

  • यदि किसी अधिकारी पर रिश्वत लेने या भ्रष्टाचार का आरोप साबित हो जाता है, तो यह उनकी बर्खास्तगी का सबसे बड़ा आधार बनता है।
  • सरकार की नीतियों का सार्वजनिक रूप से विरोध करना, किसी राजनीतिक दल का साथ देना या बिना जानकारी के लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहना भी कुर्सी छिनने का कारण बन सकता है।
  • यदि किसी न्यायालय द्वारा किसी IAS अधिकारी को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है, तो उन्हें सेवा से निष्कासित कर दिया जाता है।
  • पद का दुरुपयोग कर किसी का शोषण करना या अनैतिक गतिविधियों में शामिल होना भी सेवा पद से हटाए जाने का आधार होता है।

इसे भी पढ़ें- City Magistrate बनने की क्या होती है योग्यता? कौन सी परीक्षा करनी होती पास, यहां जानें

आईएएस अधिकारी को उसके पद से कौन हटा सकता है? (Who Can Terminate IPS Officer)

IAS अधिकारी केंद्र सरकार के कर्मचारी होते हैं लेकिन वे राज्यों में अपनी सेवाएं देते हैं। इसलिए, उन्हें सस्पेंड करने की शक्ति दो स्तर पर डिवाइड होती है। नीचे समझें-

  • जिस राज्य में अधिकारी तैनात है, वहां की सरकार यानी मुख्यमंत्री की सहमति से किसी IAS अधिकारी को सस्पेंड कर सकती है। हालांकि, राज्य सरकार केवल सस्पेंड कर सकती है, उसे नौकरी से निकाल नहीं सकती। राज्य को निलंबन के 48 घंटों के भीतर केंद्र सरकार को इसकी सूचना देनी होती है।
  • यदि किसी अधिकारी को लंबे समय के लिए सस्पेंड रखना है या उसके खिलाफ बड़ी विभागीय जांच चलानी है, तो केंद्र सरकार का फैसला आखिरी माना जाता है।
  • IAS अधिकारियों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, इसलिए उन्हें सेवा से पूरी तरह डिसमिस करने का अधिकार केवल राष्ट्रपति के पास ही होता है।

क्या सस्पेंड होने के बाद नौकरी से धोना पड़ता है हाथ? (Do You Have To Lose Your Job After Being Suspended)

Do You Have To Lose Your Job After Being Suspended

अब सवाल यह आता है कि अगर किसी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है, तो क्या इसका मतलब नौकरी से हमेशा के लिए हाथ धोना है? अक्सर लोग सस्पेंशन और बर्खास्तगी में कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन ये दोनों बहुत अलग-अलग चीजें हैं।

  • सस्पेंशन एक अस्थायी प्रक्रिया है। इसमें अधिकारी को पद से हटाकर हेडक्वाटर से अटैच कर दिया जाता है। इस दौरान उसे आधा वेतन मिलता है और जांच पूरी होने के बाद वह वापस काम पर लौट सकता है।
  • बर्खास्तगी का मतलब है कि अधिकारी की सरकारी नौकरी पूरी तरह खत्म हो गई है। वह दोबारा कभी सरकारी पद पर नहीं लौट सकता और उसे मिलने वाली पेंशन व अन्य सुविधाएं भी बंद की जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- SDM पद के बारे में तो जानते होंगे, पर क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है? जान लीजिए उनकी मुख्य जिम्मेदारियां भी

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।