herzindagi
IAS Tina Dabi Video Viral

Tina Dabi Viral Video: गणतंत्र दिवस पर गलत सैल्यूट कर फ‍िर चर्चा में आईं IAS टीना डाबी, जानें कब-कब सुर्खियों में रहीं चर्चित अफसर?

Tina Dabi Viral Video: 26 जनवरी 2026 को Republic Day के माैके पर राजस्थान के बाड़मेर जिले का एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जिला कलेक्टर टीना डाबी तिरंगा फहराने के बाद सलामी देते समय कुछ सेकेंड के ल‍िए उल्टी दिशा में खड़ी हो गईं, ज‍िस पर लोगों ने उन्‍हें ट्रोल कर द‍िया।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 14:12 IST

बीते दिनों गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान दिल्ली में परेड हुई। पूरा ग्राउंड लोगों से खचाखच भरा रहा। स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में झंडा भी फहराया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर राजस्थान के बाड़मेर जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें जिला कलेक्टर और चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी ध्वजारोहण के बाद सलामी देते समय कुछ देर के लिए उल्टी दिशा में खड़ी हो गईं। इसी बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ये कोई पहला मामला नहीं है जब टीना डाबी ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो कई बार चर्चा में रह चुकी हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से -

क्या हुआ 26 जनवरी को? (Republic Day 2026)

टीना डाबी का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 26 जनवरी को बाड़मेर में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रम का है। बताया जा रहा है कि टीना डाबी पहले अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराने पहुंचीं और उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान वहां पर कई अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे मौजूद थे।

 

 

दूसरी तरफ खड़ी हाे गईं थी टीना डाबी (Tina Dabi Video Viral)

राष्ट्रगान के दौरान सलामी देते वक्त वो कुछ सेकेंड के लिए दूसरी ओर खड़ी हो गईं, लेकिन पीछे मौजूद सुरक्षाकर्मी के इशारे पर उन्होंने तुरंत अपनी दिशा ठीक कर ली थी। हालांकि, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्स (Twitter), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो तेजी से शेयर हुआ। कुछ यूजर्स ने तो इसे बड़ी गलती बताया, तो वहीं कुछ ने यूपीएससी टॉपर होने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

IAS Tina Dabi VIdeo Viral (1)

वीडियो वायरल होने पर टीना डाबी ने क्या कहा? (IAS Tina Dabi Video)

इस पूरे विवाद पर टीना डाबी ने खुद सफाई दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समय उनके आसपास कई लोग खड़े थे, जिस वजह से वो कुछ देर के लिए तिरछी खड़ी हो गई थीं। जैसे ही उन्हें एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत सही दिशा में खड़े होकर सलामी दी।

यह भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: टीना डाबी और प्रदीप गवांडे बने पेरेंट्स, घर में बेटे की गूंजी किलकारी

टीना ने नहीं किया तिरंगे का अपमान (Tina Dabi Video Viral on Social Media)

उन्होंने साफ कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही या तिरंगे के अपमान की बात नहीं है। ये एक मानवीय भूल थी, जो तुरंत सुधार ली गई थी। टीना ने ये भी कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों में हल्की-फुल्की चूक हो सकती है, लेकिन उसे जानबूझकर किया गया कदम बताना गलत है।

पहली बार चर्चा में नहीं है टीना डाबी (Tina Dabi Past Records)

टीना डाबी का नाम पहली बार किसी विवाद से नहीं जुड़ा है। UPSC 2015 की टॉपर बनने के बाद से ही वो लगातार चर्चा में रही हैं। उनकी पोस्टिंग, फैसले, सोशल मीडिया एक्टिविटी और निजी जिंदगी, हर बात लोगों की नजर में रहती है।

यह भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: टीना डाबी ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, एक झलक में ही हो जाएगा प्यार

टीना को छात्राओं ने कहा रील स्टार (Tina Dabi- The Reel Star)

कोविड में लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी को लेकर भी खूब बातें हुई थीं। बाड़मेर में छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान उन्हें 'रील स्टार' कहे जाने वाला मामला भी काफी चर्चा में रहा था। ये एक ऐसा मामला था जिस पर प्रशासनिक कार्रवाई भी हुई थी। बाद में सफाई ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

IAS Tina Dabi VIdeo Viral (2)

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में (Tina Dabi Personal Life)

टीना डाबी की पर्सनल लाइफ भी अक्सर खबरों में रही है। Tina Dabi की पहली शादी आईएएस अतहर आमिर खान से हुई थी, लेकिन कुछ ही सालों में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद आईएएस प्रदीप गवांडे से उन्होंने दूसरी शादी की थी। इन सब पर सोशल मीडिया और मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। मां बनने की खबर के बाद भी वो ट्रेंड में रही थीं।

यह भी पढ़ें- Tina Dabi Sister: टीना डाबी की बहन रिया डाबी क्या करती हैं और कितना कमाती हैं? जानें

काैन हैं टीना डाबी? (Who is Tina Dabi)

आपको बता दें कि टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी। उनकी बहन रिया डाबी भी आईएएस अधिकारी हैं।

टीना डाबी आज देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में गिनी जाती हैं। यही वजह है कि उनकी छोटी-सी गलती भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
टीना डाबी कौन है?
टीना डाबी राजस्‍थान के बाड़मेर जिले की डीएम हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।