herzindagi
Tina dabi born baby boy

IAS Tina Dabi: टीना डाबी और प्रदीप गवांडे बने पेरेंट्स, घर में बेटे की गूंजी किलकारी

राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी टीना डाबी मां बन गई हैं। जयपुर के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।
Editorial
Updated:- 2023-09-16, 10:53 IST

आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने शुक्रवार को जयपुर के एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे अपनी शादी के एक साल बाद बेटे को जन्म दिया। साल 2015 की आईएएस टॉपर जैसलमेर की पहली बार महिला जिला कलेक्टर बनी थी। इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी के कारण जयपुर में ट्रांसफर मांगा था। इसके बाद वो जयपुर से ही अपना काम जारी कर रही थी। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। आपको बता दें कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले इनका बेबी शॉवर हुआ था, जिसका सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से किया गया था।

जुलाई में चली गई थी मैटरनिटी लीव पर 

Tina dabi and pradeep

टीना डाबी की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। आपको बता दें कि, इन खबरों के बीच 5 जुलाई को टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई थी। इससे पहले उन्होंने जैसलमेर से जयपुर पोस्टिंग की मांग भी की थी। जिसे सरकरा द्वारा पूरा किया गया और उन्हें जयपुर में काम करने की अनुमति दी गई।

कोविड के दौरान हुई थी टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात

Tina dabi relationship

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात कोविड के दौरान हुई थी। उस समय वो जैसलमेर में पोस्टिंग थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ समय बिताया और साल 2022 अप्रैल में जयपुर में शादी की। इसके बाद पांच सितारा होटल में ग्रैंड रिसेप्शन किया। जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। आपको बता दें कि, ये टीना डाबी की दूसरी शादी (टीना डाबी के साथ हुआ हादसा) है। इससे पहले उन्होंने आईएएस अफसर अतहर आमिर खान से शादी की थी। कुछ समय बाद उन्होंने किसी निजी कारण तलाक ले लिया।

इसे भी पढ़ें: IAS Tina Dabi ने दिए विद्यार्थियों को सफल होने के टिप्स, आप भी जानें

इस बैच की आईएएस अफसर हैं टीना डाबी

टीना डाबी ने साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी और कड़ी मेहनत के बाद वो पहली (बचपन में क्यूट लगती थी टीना) बार में ही सेलेक्ट हो गई। परीक्षा में उन्होंने 52 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 22 साल की उम्र में उन्होंने आईएएस अधिकारी का पहला स्थान हासिल करने के लिए उन्होंने 1063 अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि, उनकी छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस अफसर हैं। हाल ही में उनकी शादी भी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Tina Dabi से जानें UPSC क्रैक करने के सीक्रेट्स

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।