herzindagi
ias tina dabi firecracker accident

क्या दिवाली पर जलते-जलते बची थी टीना डाबी? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

IAS Tina Dabi का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 13:29 IST

IAS Tina Dabi IAS: आईएएस टीना डाबी आज एक जाना माना चेहरा हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में टीना डाबी बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं।

हर जिंदगी टीम की तरफ से आपको पहले जो जानकारी दी गई थी उसमें इस वीडियो को दिवाली के मौके का बताया गया था। हालांकि बाद में सामने आया कि यह वीडियो दशहरा के मौके का है। बता दें कि दशहरा के अवसर परजैसलमेर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जहां टीना डाबी भी पहुंची थी।

जानिए घटना के बारे में

  • आईएएस टीना डाबी वीडियो में टीना डाबी आतिशबाजी करती दिख रही हैं। इसी दौरान वो जैसे ही पटाखे को जलाती हैं वो पलट कर उन्हीं के पास आ जाता है। पटाखा उनके बिल्कुल मुंह तक पहुंच जाता है जिस वजह से वो बहुत घबरा भी जाती हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस दौरान आग उनके सूट से दूर रहती है। साथ ही उनको किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
  • बता दें कि लोगों को लग रहा है कि यह वीडियो दिवाली के मौके का है जबकि ऐसा नहीं है।टीना डाबी ने जैसलमेर की कलेक्टर की भूमिका निभाते हुए दिवाली के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था लेकिन यह वीडियो दशहरा के दौरान का है।

इसे भी पढ़ेंः IAS Tina Dabi के बाद Srushti Deshmukh की मार्कशीट आई सामने, जानें उनके 12वीं के नंबर

वीडियो हो रहा है वायरल

इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख यही कह रहा है कि टीना डाबी के साथ हादसा होते बाल-बाल बचा जो अच्छी बात है।

रिया डाबी ने ऐसे बनाई दिवाली

View this post on Instagram

A post shared by Ria Dabi (@ria.dabi)

जहां टीना डाबी का वीडियो वायरल हो रहा है वहीं उनकी बहन आईएएस रिया डाबी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रिया डाबी ने येलो कलर की साड़ी में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ेंःIAS Anju Sharma हुई थीं स्कूल में फेल, जानिए फिर भी कैसे बनी अधिकारी

बता दें कि आईएएस टीना डाबी ने कुछ समय पहले ही आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। ऐसे में इस साल उनकी शादी के बाद पहली दिवाली थी। अभी तक टीना डाबी की तरफ दिवाली से जुड़ा कोई वीडियो या फोटो शेयर नहीं किया गया है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।