Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:53 AM IST
herzindagi
 Divyanka Tripathi expecting first child

क्या शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजेगी किलकारी? इंटरनेट पर वायरल हुईं प्रेग्नेंसी की खबरें

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जल्द पेरेंट्स बनने की सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं और शादी के 10 साल बाद दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 12:38 IST

पॉपुलर टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं और शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कपल फिलहाल इस गुड न्यूज को सीक्रेट रखना चाहता है और सीक्रेटली प्रेग्नेंसी पीरियड को एज्वॉय कर रहा है। हालांकि, कपल की तरफ से फिलहाल इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। चलिए आपको बताते हैं कि दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर क्या डिटेल्स सामने आ रही हैं?

क्या मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द की नन्हा मेहमान आने वाला है और 41 की उम्र में एक्ट्रेस मदरहुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कपल फिलहाल प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखना चाहता है और दिव्यांका इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रही हैं और जल्द ही एक्ट्रेस का बेबी शॉवर भी किया जाएगा। हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है।

पहले भी कई बार उड़ चुकी हैं प्रेग्नेंसी की खबरें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)


दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी साल 2016 में हुई थी और इसके बाद से कई बार कपल की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो चुकी हैं। सबसे पहले कपल क शादी के 2 साल बाद 2018 में खबरें आई थीं कि दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। उस वक्त एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया था और उनकी चुप्पी को प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर मान लिया गया था। इसके बाद साद 2020 में विवेक दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक्सरसाइज करते दिख रहे थे और इस वीडियो में एक छोटे बच्चे के जूते नजर आ रहे थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। हालांकि, तब विवेक और दिव्यांका ने सिरे से इन अफवाहों को खारिज किया था और कहा था कि जब भी ऐसा होगा, वो फैंस को जरूर बताएंगे। इसके बाद पिछले साल यानी 2025 में भी इस तरह की खबरें सामने आई थीं। तब कपल ने अपने व्लॉग में कहा था कि हमारे पास इसका जवाब नहीं है, इसका जवाब ऊपरवाले के पास है और जब होगा, सभी को पता चल ही जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'पीछा कर रोका और फिर...', टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हाईवे पर हमला; इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी जानकारी

सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर  शुरू हुई थी। इस सीरियल में दिव्यांका लीड रोल में थीं और डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभा रही थीं, वहीं विवेक कुछ वक्त के लिए एक इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कपल ने जुलाई, 2016 में सात फेरे लिए।


यह भी पढ़ें- अमाल मलिक की बाहों में नजर आईं फरहाना भट्ट, रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल; क्या बढ़ रही हैं दोनों के बीच नजदीकियां?


सेलिब्रिटी कपल्स को लेकर अक्सर इस तरह की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में किसी भी कंफर्मेशन के लिए कपल के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Divyanka Tripathi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।