
Libra Weekly Horoscope तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों का केंद्र रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आर्थिक तंगी या वाणी दोष से हो सकती है, लेकिन आगे का समय बेहतरीन है। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहां चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह का सबसे बड़ा ज्योतिषीय बदलाव 13 फरवरी को होगा, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। पंचम भाव में सूर्य का जाना और वहां पहले से मौजूद राहु के साथ युति करना, प्रेम संबंधों और शिक्षा के लिए ग्रहण दोष जैसा प्रभाव पैदा करेगा। चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रह योग आपको भूमि-भवन का सुख दे रहा है। गुरु भाग्य भाव में और शनि छठे भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में सावधानी हटी, दुर्घटना घटी जैसा है। 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य और राहु की युति प्रेम संबंधों में भारी गलतफहमी शक और ईगो क्लैश ला सकती है। आप पार्टनर पर बेवजह शक कर सकती हैं या पुराने मटर को सामने ला सकती हैं। ब्रेकअप जैसी स्थिति से बचने के लिए शांत रहें। 09 से 11 फरवरी के बीच दूसरे भाव में नीच का चंद्रमा होने से वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। 14 और 15 फरवरी को चतुर्थ भाव में चंद्रमा, शुक्र और उच्च के मंगल का मिलन घर के माहौल को रोमांटिक और खुशनुमा बना देगा। विवाहित महिलाओं को पति से कोई कीमती उपहार या प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है। संतान पक्ष की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन उनका रिजल्ट अच्छा आएगा।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद वस्त्र या इत्र दान करें और ऊं शुक्राय नमः का जाप करें।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सुअवसरों को लेकर आया है। भाग्य भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न और करियर पर पड़ रही है, जिससे रुके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे। जो महिलाएं टीचिंग, कंसल्टेंसी या हायर एजुकेशन में हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। चतुर्थ भाव में ग्रहों का संयोग वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए वरदान है। 09 से 11 फरवरी के बीच धन भाव में नीच का चंद्रमा होने से पेमेंट अटक सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। 13 फरवरी के बाद पंचम भाव में सूर्य और राहु की युति आपको शेयर मार्केट, डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड में 'रिस्की लेकिन प्रॉफिटेबल' आइडिया देगी। शनि छठे भाव में बैठकर आपके विरोधियों को शांत रखेंगे। 14-15 फरवरी को कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नानादि के बाद श्री सिद्ध कुंजिका और नारायण कवच का का पाठ करें, इससे कार्यक्षेत्र में बरकत और मान-सम्मान बढ़ेगा।

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह खर्च और इन्वेस्ट का मिला-जुला रूप है। चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल और शुक्र आपको घर की साज-सज्जा, रिनोवेशन या नया वाहन खरीदने पर बड़ी रकम खर्च करवा सकते हैं। यह खर्च शुभ कार्यों पर होगा, इसलिए मन को सुकून मिलेगा। 09 से 11 फरवरी के बीच दूसरे भाव में नीच का चंद्रमा होने से जमा पूंजी में सेंध लग सकती है या परिवार की किसी अचानक जरूरत पर पैसा खर्च होगा। 13 फरवरी के बाद पंचम भाव में राहु-सूर्य की युति शेयर मार्किट या शॉर्टकट बड़े नुकसान का संकेत दे रही है, इसलिए इन से दूर रहें। भाग्य भाव के गुरु आपको नई इनकम सोर्सेज खोजने में मदद करेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
उपाय: शुक्रवार को केवड़ा जल डालकर स्नान करें ।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह ह्रदय और पेट का ध्यान रखना होगा। 13 फरवरी के बाद पंचम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष पेट में एसिडिटी, अपच या फूड पॉइजनिंग की समस्या दे सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट और रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। 09 से 11 फरवरी के बीच नीच का चंद्रमा गले में खराश, टॉन्सिल या आंखों में इन्फेक्शन दे सकता है। चतुर्थ भाव में उच्च का मंगल बीपी या छाती में जलन की समस्या बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें या गार्डनिंग करें। केतु के ग्यारहवें भाव में होने से कभी-कभी पैरों में दर्द महसूस हो सकता है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।