Masik Rashifal Tula February 2026

Masik Rashifal Tula February 2026: तुला राश‍ि के लोगों के लिए फरवरी का महीना रहेगा खुशहाल, पार्टनर से म‍िलेगा भरपूर प्‍यार; जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके सि‍तारे?

Masik Rashifal Tula February 2026: फरवरी 2026 का महीना तुला राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी लेकर आ रहा है। ये पूरा महीना आपके ल‍िए खुशहाल होने वाला है। ये महीना आपके दांपत्य जीवन में स्थिरता प्रदान करेगा। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपका फरवरी का महीना कैसा बीतेगा?
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 16:27 IST

Libra February Monthly Horoscope 2026: फरवरी 2026 का महीना तुला राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी लेकर आ रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र की सौम्य स्थिति और 13 फरवरी को सूर्य का आपके पंचम भाव में प्रवेश आपके जीवन में रोमांस, शिक्षा और संतान सुख को केंद्र में लाएगा। तुला राशि संतुलन की राशि है।

इस माह आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में बेहतरीन बैलेंस बनाने में सफल रहेंगी। वहीं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा, जो आपके दांपत्य जीवन में स्थिरता प्रदान करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों का ये गोचर तुला राशि की महिलाओं के जीवन में क्या नए रंग भरने वाला है। आइए जानते हैं-

तुला राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope)

तुला राशि की महिलाओं के लिए फरवरी का महीना प्रेम और रोमांस के लिहाज से गोल्डन मंथ साबित हो सकता है। 13 फरवरी के बाद सूर्य का पंचम भाव में जाना अविवाहित महिलाओं के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन करा सकता है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपके बीच की केमिस्ट्री शानदार रहेगी और आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी। Valentine Week का असर आपके रिश्तों पर साफ दिखाई देगा। विवाहित महिलाओं के लिए यह महीना संतान पक्ष से जुड़ी चिंताओं को दूर करने वाला है। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। जो महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना कर रही हैं, उनके लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल संकेत दे रही है। महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर तार्किक बहस हो सकती है, जिसे आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगी।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें और मां दुर्गा को इत्र अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- साल 2026 की इन तिथियों में न करें कोई बड़ी यात्रा, बन सकते हैं दुर्घटना के योग

तुला राशि का मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope)

करियर के लि‍हाज से फरवरी 2026 तुला राशि की महिलाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। आप स्वभाव से डिप्लोमेटिक होती हैं और इस महीने आपकी ये खूबी वर्कप्ले में विवादों को सुलझाने में बहुत काम आएगी। जो महिलाएं फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, मीडिया, कानून या पीआर के क्षेत्र में हैं, उन्हें इस माह विशेष सफलता और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी करने वाली महिलाओं को उनकी क्रिएटिव थिंकिंग के लिए बॉस से तारीफ मिलेगी। यदि आप प्रमोशन की लाइन में हैं, तो अपनी फाइल को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। व्यापर करने वाली महिलाओं को पार्टनरशिप में लाभ होगा। सामाजिक संपर्कों के जरिए आपको नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को टॉफी या सफेद मिठाई बाटें।

rashifal

तुला राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Libra Monthly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों पर तुला राशि की महिलाएं इस महीने खर्च और इन्वेस्टमेंट के बीच झूलती नजर आ सकती हैं। धन का आगमन सुचारू रूप से होगा, लेकिन आपकी एस्थेटिक सेंस की चाहत आपको घर की सजावट, महंगे कपड़े या कास्मेटिक पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगी। ये खर्च आपको खुशी देगा, लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस माह पंचम भाव के एक्टिव होने से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड से जुड़े कार्यों में अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह के बिना बड़ा रिस्क न लें। यदि आप कोई वाहन खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो 15 फरवरी के बाद का समय शुभ है। किसी मित्र को उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए उधार देने से बचें।

उपाय: अपने पर्स या तिजोरी में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।

यह भी पढ़ें- क्या मंगल दोष से आपकी शादी में भी हो रही है देर? आज से रोज आजमाएं एस्ट्रोलॉजर का बताया ये 1 उपाय

तुला राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में तुला राशि की महिलाओं को इस महीने पेट और कमर के निचले हिस्से का ध्यान रखना होगा। सूर्य का पंचम भाव में होना पेट में गर्मी या एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। मसालेदार और तैलीय भोजन से जितना परहेज करेंगी, उतना ही एनर्जिटिक महसूस करेंगी। तुला राशि का प्रभाव किडनी और त्वचा पर भी होता है, इसलिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करें ताकि शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल सकें। काम के दौरान बैठने की सही मुद्रा का ध्यान रखें, अन्यथा कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगी, लेकिन दूसरों की समस्याओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।

उपाय: शुक्रवार के दिन दही या दूध से बनी चीजों का सेवन करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;