
कई बार आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का कारण कोई ग्रह दोष होता है। ऐसे ही अगर आपकी शादी में बिना वजह रुकावटें आ रही हैं या फिर शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो इसका कारण मांगलिक दोष हो सकता है। कई बार हमें इस दोष के बारे में जानकारी होती है और कई बार इसके बारे में पता नहीं होता है। मांगलिक दोष को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए जाते हैं और यही नहीं इसके लिए कई तरह के पूजा-पाठ भी किए जाते हैं। शादी में बार-बार रुकावट, रिश्ते आते-आते टूट जाना या नौकरी में समस्याएं जैसी इन समस्याओं को लोग संयोग मान लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में अस्थिरता का एक बड़ा कारण मंगल दोष भी हो सकता है। कुंडली में मंगल ग्रह की अशुभ स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में अगर आपके जीवन में भी मंगल दोष के कारण समस्याएं आ रही हैं तो आप एक उपाय नियमित रूप से आजमा सकती हैं। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें मंगल दोष को दूर करने के आसान उपाय के बारे में।
ज्योतिष के अनुसार, जब जन्म कुंडली में मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में स्थित होता है, तो उससे मंगल दोष उतपन्न हो सकता है। मंगल ऊर्जा, साहस, क्रिया और आक्रामकता का कारक ग्रह माना जाता है। इसकी अधिक या असंतुलित ऊर्जा व्यक्ति को जल्दी गुस्सा करने वाला और जिद्दी बना सकती है। इसी वजह से मंगल दोष की उपस्थिति में विवाह में देरी, बार-बार रिश्ते टूटना, या शादी के बाद तनाव की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से विवाह भाव पर मंगल का प्रभाव जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी ला सकता है।

एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार यदि आपको कुंडली में भी मंगल दोष है तो आप प्रातः जब भी उठें तो सबसे पहले धरती को दोनों हाथों से स्पर्श करें। फिर उन्हीं हाथों को अपने माथे पर लगाएं। इस उपाय को यदि आप नियमित रूप से आजमाएंगी तो आपकी कुंडली में मंगल दोष के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। यह प्रक्रिया नियमित रूप से मन में श्रद्धा और सकारात्मक भावना के साथ करें।
यह भी पढ़ें- क्या शादी के बाद भी लगता है मंगल दोष? जानें वैवाहिक जीवन में इसके प्रभाव और उपाय
धरती को शास्त्रों में माता का दर्जा दिया गया है। पृथ्वी में स्थिरता, धैर्य और संतुलन की ऊर्जा होती है। जब व्यक्ति नियमित रूप से सुबह उठते ही धरती को स्पर्श करता है, तो उसकी ग्राउंडिंग एनर्जी एक्टिवेट होती है। चूंकि मंगल ग्रह अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जो कभी-कभी व्यक्ति के जीवन में जल्दबाजी और अस्थिरता ला देता है। धरती तत्व मंगल की उग्र ऊर्जा को शांत और संतुलित करती है, इसी वजह से व्यक्ति यदि प्रातः उठते ही धरती का स्पर्श करता है तो उसे कई दोषों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी कुंडली में भी है मंगल दोष? इन 3 तरीकों से करें पता, कोई नहीं बना पाएगा आपको बेवकूफ
एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, इस उपाय को यदि आप लगातार 7 दिनों तक करेंगी तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगेंगे। जिनकी शादी में बार-बार देरी हो रही हो, जिन्हें नौकरी में बाधाएं दिखाई दे रही हों, जिनकी कुंडली में मंगल दोष मौजूद हो। ऐसे कोई भी व्यक्ति इस उपाय को आजमा सकते हैं और बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
यदि आपके जीवन में भी ऐसी कोई भी समस्या है तो मंगल दोष को यहां बताए एक उपाय से दूर कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें अपनी साइट हरजिंदगी के साथ।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।