griha pravesh muhurat february 2026

Griha Pravesh Muhurat February 2026: नए घर में करना चाहती हैं प्रवेश, तो यहां देखें फरवरी माह के गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

Griha Pravesh Muhurat 2026: फरवरी में गृह प्रवेश के कुछ अत्यंत शुभ मुहूर्त मौजूद हैं और यदि आप इन शुभ दिनों में ही नए घर में प्रवेश करेंगी तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा और  आपके घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष नहीं होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 19:22 IST

फरवरी का महीना कई शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि कुछ कार्य होली से पहले और मुख्य रूप से होलाष्टक से पहले किए जाते हैं। ऐसे ही अगर आप नए घर में प्रवेश करना चाहती हैं तो गृह प्रवेश के लिए भी कुछ विशेष मुहूर्त होते हैं और ऐसा माना जाता है कि इन शुभ मुहूर्त में नए घर में प्रवेश करने से आपके जीवन में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। अगर आप भी इस साल होली से पहले नए घर में प्रवेश करने का मन बना रही हैं तो आपके लिए फरवरी के गृह प्रवेश के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं और इन्हीं मुहूर्त में गृह प्रवेश करना आपके लिए फलदायी हो सकता है। हिंदू धर्म में गृह प्रवेश को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं माना जाता है बल्कि ऊर्जा, समृद्धि और सुख-शांति को घर में आमंत्रित करने का आध्यात्मिक अनुष्ठान भी माना जाता है। सही मुहूर्त में किया गया गृह प्रवेश परिवार के लिए शुभ फलदायी माना जाता है और वास्तु दोषों के प्रभाव को भी कम करता है। आइए पंडित उमेश चंद्र पंत, संस्थापक पवित्र ज्योतिष से जानते हैं फरवरी के महीने में गृहप्रवेश की शुभ तिथियों के बारे में।

फरवरी गृह प्रवेश मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat Februray 2026)

गृह प्रवेश शुभ तिथि      

 शुभ दिन  मुहूर्त समय

6 फरवरी 2026         

शुक्रवार  रात 12:23 से 7 फरवरी 1:18 तक
11 फरवरी 2026 बुधवार सुबह 9:58 से 10:53 तक
19 फरवरी 2026 गुरुवार रात 8:52 से 20 फरवरी सुबह 6:55 तक

20 फरवरी 2026 

शुक्रवार  सुबह 6:55 से दोपहर 2:38 तक

21 फरवरी 2026 

शनिवार  दोपहर 1:00 से शाम 7:07 तक

25 फरवरी 2026 

बुधवार  रात 2:40 से 26 फरवरी सुबह 6:49 तक
26 फरवरी 2026 गुरुवार सुबह 6:49 से 12:11 तक 

significaqnce of grihpravesh

6 फरवरी 2026, शुक्रवार

रात्रि 12:23 बजे से 7 फरवरी को प्रातः 01:18 बजे तक। वैसे तो यह शुभ मुहूर्त रात का है और यदि आप रात्रि में पूजन नहीं कर सकती हैं, तो इस समय पर आप घर में प्रवेश करें और विशेष पूजा व्यवस्था करें। इस दिन आधी रात के बाद का समय आध्यात्मिक दृष्टि से गृह प्रवेश के लिए शक्तिशाली माना जाता है।

11 फरवरी 2026, बुधवार

मुहूर्त: सुबह 09:58 बजे से 10:53 बजे तक
सुबह का यह छोटा लेकिन शुभ समय गृह प्रवेश और पूजा के लिए सर्वोत्तम है। इस दिन नए घर में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा।

griha pravesh kyon jaroori hai

19 फरवरी 2026, गुरुवार

मुहूर्त: रात 08:52 बजे से 20 फरवरी सुबह 06:55 बजे तक
गुरुवार का दिन बृहस्पति से जुड़ा है, जो ज्ञान और समृद्धि का कारक है। यह लंबा मुहूर्त है और आप रात या सुबह दोनों समय गृह प्रवेश कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ekadashi List February 2026: फरवरी महीने में कब-कब पड़ेगी एकादशी, यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त समेत अन्य जरूरी बातें

20 फरवरी 2026, शुक्रवार

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त: प्रातः 06:55 बजे से दोपहर 02:38 बजे तक
यह समय नए घर में प्रवेश के लिए सबसे उपयोगी मुहूर्तों में से एक है। यह दिन का समय होने से पूजा, हवन और पारिवारिक आयोजन इस दिन आसानी से किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बिना गृह प्रवेश के नए घर में रहना हो सकता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु

21 फरवरी 2026, शनिवार

गृहप्रवेश शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:00 बजे से शाम 07:07 बजे तक
शनिवार का दिन आमतौर पर गृहप्रवेश के लिए शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन मुहूर्त अनुकूल है तो यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है और इस दिन नए घर में प्रवेश करना फलदायी होगा।

25 फरवरी 2026, बुधवार

गृहप्रवेश शुभ मुहूर्त: रात्रि 02:40 बजे से 26 फरवरी सुबह 06:49 बजे तक का यह ब्रह्म मुहूर्त के आस-पास का समय है, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

26 फरवरी 2026, गुरुवार

शुभ मुहूर्त: प्रातः 06:49 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक
गुरुवार का दिन और प्रातः काल का शुभ मुहूर्त दोनों अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं और दोनों मिलकर गृह प्रवेश के लिए इसे श्रेष्ठ विकल्प बनाते हैं।

गृह प्रवेश का महत्व

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार नया घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि जीवन के लिए नई ऊर्जा का केंद्र भी होता है। जब हम किसी नए स्थान पर प्रवेश करते हैं तो वहां की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए गृह प्रवेश से पहले विधि-विधान से पूजा, हवन और मंत्रोच्चार करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख, शांति, धन और स्वास्थ्य का वास होता है।

यह भी पढ़ें- Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में करना है प्रवेश? यहां जानें जनवरी से दिसंबर तक गृह प्रवेश के सबसे शुभ मुहूर्त

यदि आप यहां बताए शुभ मुहूर्त के अनुसार ही गृहप्रवेश करती हैं तो आपके लिए अत्यंत शुभ होगा और आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;