mahashivratri upay 2026

Mahashivratri Upay 2026: शमी की पत्तियों से महाशिवरात्रि के दिन करें ये 4 उपाय, धन लाभ के साथ बनेंगे जल्दी शादी के योग

शमी की पत्तियां भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होती हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शमी पत्र से कुछ उपाय करें तो धन, विवाह और करियर से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 20:37 IST

महाशिवरात्रि को भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए व्रत-उपवास और पूजन सीधे भगवान शिव की कृपा पाने का माध्यम माने जाते हैं। यही नहीं ज्योतिष के अनुसार भी इस दिन किए गए जप, तप, व्रत और उपायों का विशेष फल मिलता है। शिव पुराण में कुछ ऐसी सामग्रियां बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इनमें से शमी की पत्तियों को भी विशेष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा में शमी की पत्तियों का इस्तेमाल करने से और इससे जुड़े कुछ उपाय करने से आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को शमी पत्र चढ़ाने से जीवन के समस्त पाप क्षीण होते हैं और जीवन की बाधाएं कम होती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसी कुछ उपायों के बारे में जिन्हें आजमाने से आपके जीवन की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं और यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो ये उपाय कारगर हो सकते हैं।

धन लाभ के लिए शमी के पत्तों के उपाय

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान के बाद शिवालय जाएं और एक लोटे में शुद्ध जल, कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद आप शमी की 5 या 7 पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाएं और घर की समृद्धि की कामना करें। इनमें से एक पत्ती शिवलिंग से उठाकर घर ले आएं और घर में उस स्थान पर रखें जहां आप रुपये रखती हैं।  जैसे आप इस पत्ती को घर की तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा।  ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से आपके जीवन की आर्थिक बाधाएं कम होती हैं और रुका हुआ धन भी वापस मिलने के योग बनते हैं।

shami plant remedy

जल्दी शादी के लिए शमी के पत्तों के उपाय

यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो महाशिवरात्रि की रात आप भगवान शिव की पूजा करें और शिव जी को शमी की कम से कम 11 पत्तियां अर्पित करें। महाशिवरात्रि के दिन आप माता पार्वती के साथ भगवान शिव का पूजन करें। ऐसा करने से आपकी शादी में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने में मदद मिलती है।  

कर्ज से मुक्ति के लिए शमी के पत्तों के उपाय

महाशिवरात्रि के दिन शाम की पूजा में शमी की 5 पत्तियां शिवजी को अर्पित करें। उनमें से 2 पत्तियां घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ध्यान रखें कि शमी की पत्तियां सूखी और साफ होनी चाहिए। इस उपाय से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कर्ज या आर्थिक दबाव ज्यादा है, तो महाशिवरात्रि पर शमी पत्र के साथ एक साबुत सुपारी और अक्षत भी शिवलिंग पर चढ़ाएं।

shami leaves upay

 करियर में सफलता के लिए शमी के पत्तों के उपाय

अगर आपकी नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ रही हो तो महाशिवरात्रि की रात 21 शमी पत्तियां लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद ये पत्तियां शिवलिंग पर अर्पित कर दें। अगले दिन इनमें से एक पत्ती अपने पर्स में रखें। इससे आपको करियर में सफलता के साथ धन लाभ के योग भी बनते हैं।

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन यहां बताए उपाय आजमाएं हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;