herzindagi
image

Mahashivratri Quotes or Shayari 2026: 'कण-कण में श‍िव का वास है, हर जगह उन्‍हीं का प्रकाश है'...इस महाशिवरात्रि पर शायरी के जरिए अपनों को भेजें बधाई संदेश

Mahashivratri 2026: आज के समय में लोगों को शायरी के जरिए महाशिवरात्रि के व्रत और पूजा के महत्व को साझा करना अच्छा लगता है। भक्ति से जुड़े संदेश रिश्तों में सकारात्मकता और प्रेम को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 15:37 IST

Maha Shivratri 2026: महाश‍िवरात्र‍ि के दिन लोग शायरी और कोट्स भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। महादेव के इस खास पर्व में लोग सोशल मीडिया पर भोलनाथ की फोटो के साथ शायरी कैप्शन लिखकर स्टेटस भी लगाते है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत और पूजा खास महत्व होता है। आज के इस मॉर्डन जमाने में शायरी भेजकर और स्टेटस लगाकर विश करना चलन बनता जा रहा है। हर त्योहार से लेकर किसी के जन्मदिन जैसे खास मौके पर भी लोग शायरी भेजना पसंद करते हैं।

इस बार महश‍िवरात्र‍ि का पर्व 16 फरवरी को मनाया जा रहा है। महादेव के इस खास पर्व में अगर आप महाशिवरात्रि की अच्छी शायरी, महादेव पर कोट्स और भोलेनाथ की हिंदी में शायरी भेजना चाहते हैं या भगवान शिव की फोटो के साथ शायरी स्टेटस में लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल भी काम आएगा।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye)

maha shivratri 2025 shayari in hindi

 

1- जिसके रोम-रोम में बसते महादेव हैं,
उसके लिए तो कण-कण में शिवाय है।।
बोलो भोलानाथ की जय,
हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय! 

2- अमृत भी जिनसे डरता, काल भी जिनसे कांपे,
भोले के दर पर जो आया, हर संकट उससे भागे।
जय हो शिव शंकर की, जय हो त्रिपुरारी की,
जो नाम जपे हर हर भोले, नैया उसकी तर जाए!
जय भोले बाबा

3- गले में नाग, भस्म का चोला, रुद्र का जिनका रूप है,
गंगाधर हैं, नीलकंठ हैं, जिनसे चलता हर स्वरूप है।
चंद्र जिसे मस्तक पर धारे, मन को शीतल कर जाए,
डमरू की ध्वनि जब गूंजे, सृष्टि का हर कण थर्राए।
Happy Mahashivratri 2025

4- कैलाश के वासी, सृष्टि के त्राता,
गंगा को जिसने सिर पर है धाता।
नीलकंठ बन विष को पिया,
भक्तों को जिसने अमृत दिया।
वो भोलेनाथ है मेरा
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि शायरी (Mahashivratri Shayari 2025)

mahashivratri shayari in hindi

5- डमरू बजे, जब त्रिशूल लहराए,
सारा जग महादेव को ध्याए।
भस्म लगाए जो कैलाश का वासी,
उसकी महिमा से कांपे दुनिया सारी। 

6- भोले के त्रिशूल की क्या शान है,
हर विपत्ति का ये समाधान है।
जिस पर पड़े महादेव की छाया,
उसका जीवन हो जाए शुभ-मंगलमय।

7- कण-कण में शिव का वास है,
हर जगह उनका प्रकाश है।
जो सच्चे दिल से पुकारे उन्हें,
उन पर भोलेनाथ का साथ है।

8- भोले की भक्ति में खो जाओ,
हर हर महादेव कहते जाओ।
दुख, दर्द सब मिट जाएंगे,
बस नाम उनका लेते जाओ।
हर हर महादेव!

महाशिवरात्रि कोट्स इन हिंदी (Mahashivratri Quotes 2025)

shiv shankar hindi shayari

9- ना धन चाहिए, ना शोहरत अपार,
भोले की भक्ति से मिल जाए प्यार।।
महाकाल की शरण में जो आए,
हर दुःख हर ले, ॐ नमः शिवाय।

10- भोले बाबा का नाम ही सहारा है,
जिसने पुकारा, उसी ने उद्धारा है।
जो सच्चे मन से शिव को ध्याता,
भोले उसका भाग्य बनाता।।

11- जब-जब शिव ने तांडव किया,
संसार ने विनाश देखा।
त्रिशूल की धार से जो टकराए,
वह फिर काल में समा जाए।

11- डमरू की गूंज में सारा जग झूमे,
गंगा की लहरों में शिव नाम बहे।
जो भी महादेव का भक्त बन जाए,
उसका जीवन आनंद से रहे।

12- बजे डमरू, कांपे संसार,
शिव के चरणों में हर बार नमस्कार।
महाकाल के भक्तों का होता उद्धार,
हर हर महादेव की गूंज अपार।

महाशिवरात्रि व्हाट्सएप स्टेट्स इन हिंदी (Mahashivratri Whatsapp Status 2025)

shiv shankar hindi shayari 1

13-भोलेनाथ की मस्ती निराली है,
गले में सर्प, भांग की लाली है।
जो भी लगाए मन से जयकारा,
महादेव उसका संकट उतारे

14-  शिव नाम की लहर चल रही है,
हर ओर महादेव की शरण मिल रही है।।

15- शिव शंकर है काल के स्वामी,
महाकाल, त्रिपुरारी नामी।
गंगाधर, नीलकंठ कहाए,
चंद्रमा जिनके मस्तक सुहाए।

16- जो सच्चे मन से शिव को ध्याए,
उसके सारे कष्ट मिट जाएं।
जय हो शिव शंकर भोले की,
हर हर महादेव बोले की!

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।