
आज बुधवार, 04 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज का दिन आराम, कला और सौंदर्य के लिए विशेष है। आज आकाश मंडल में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और इसके देवता भग धन और ऐश्वर्य के देवता हैं। बुधवार के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष में बुध और शुक्र की परम मित्रता है। इसलिए आज का दिन बुद्धि और सौंदर्य के मिलन का दिन है। यह संयोग व्यापारियों, कलाकारों और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ है। पूर्वा फाल्गुनी एक उग्र नक्षत्र भी है, इसलिए आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| तृतीया (रात 12:12 बजे तक) | पूर्वा फाल्गुनी | बुधवार | अतिगंड | वणिज |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर होगा |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | रात 08 बजकर 27 मिनट पर होगा |
| चंद्रास्त | सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर होगा |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वर्जित माना जाता है |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 06 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट त |
| गुलिक काल | सुबह 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक |
पूर्वा फाल्गुनी आराम और ऐश्वर्य का नक्षत्र है इस नक्षत्र का प्रतीक पलंग के आगे के दो पाये है, जो विश्राम और सुख-सुविधा को दर्शाता है। यह नक्षत्र जीवन का आनंद लेने के लिए है। आज के दिन नई सजावट का सामान खरीदना, परफ्यूम लगाना या घूमने जाना शुभ होता है। आज विशेष रूप से बुध-शुक्र का मित्रता योग बना हुआ है आज नक्षत्र स्वामी शुक्र और वार स्वामी बुध मित्र हैं। यह दिन क्रिएटिव वर्क जैसे लेखन, पेंटिंग, संगीत या मार्केटिंग के लिए शुभ है। ध्यान रहें आज अतिगंड योग भी है जो शुभ नहीं है आज दिन के शुरुआत में अतिगंड योग है, जो शुभ कार्यों में विघ्न डालता है। इसलिए कोई भी बड़ा मंगल कार्य जैसे शादी की बात दोपहर के बाद करना बेहतर होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार और पूर्वा फाल्गुनी का मिलन जीवन में लग्जरी और स्मार्टनेस लाता है। जो लोग कपड़े, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स या मनोरंजन जगत से जुड़े हैं, उनके लिए आज लाभ का दिन हो सकता है। आज का यह नक्षत्र प्रेम और रोमांस का कारक है। आज का दिन अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए बेहतरीन है।ध्यान रहें आज उग्र संज्ञक नक्षत्र भी है, इसलिए आराम की चाहत में आज आलस्य बहुत हावी हो सकता है। अपने काम को टालने से बचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।