herzindagi
republic day 2026 gantantra diwas quotes message images status for facebook instagram story to makes you feel patriotic

Republic Day Quotes & Status 2026: देशभक्ति के इन कोट्स के जरिए अपनों को गणतंत्र दिवस की दें शुभकामनाएं संदेश

Gantantra Diwas 2026ki Hardik Shubhkamnaye: आज हम एक स्वतंत्र और गणतांत्रिक देश में जी रहे हैं, जिसकी वजह से आपको अपने हक में बोलने का और बात करने का मौका दिया जाता है। यह दिन हर भारतीय को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 05:22 IST

Gantantra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye: भारत इस बार 77वां गणतंत्र दिवस मनाया रहा है। इस बार परेड की थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष है। यह दिन भारत के इतिहास में इसलिए बेहद खास है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। आजादी मिलने के 3 साल बाद भारत कड़ी मेहनत के बाद भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ। गणतंत्र दिवस केवल एक छुट्टी या परेड का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि हमारा देश कानून से चलता है, संविधान से चलता है और जनता की ताकत से चलता है। इस पर्व को दिल में बसाने और लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए लोग इस खास मौके पर कोट्स भेजते हैं। कई लोग अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कोट्स वाली तस्वीरें भी लगाते हैं।

रिपब्लिक डे कोट्स (Republic Day Quotes 2026)

1-सर झुकता है तिरंगे के सम्मान में,
यही मेरी पहचान है, यही मेरा वेश।
मिट्टी की खुशबू में बसता है मेरा देश,
हर सांस में शामिल है इसका संदेश।

Republic Day Quotes 2026

2-हर धर्म, हर बोली को साथ लेकर,
चलती एक खूबसूरत रचना है।
ये सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है भारत,
ये करोड़ों दिलों की धड़कन है।

Happy Republic Day 2026

3- मुसीबत में जो एक होकर खड़ा हो जाए,
वही देश सच्चा कहलाता है।
नाम नहीं लेता, तो भी पहचान लिया जाता है,
भारत है तो हर दिल में बस जाता है।

4- प्यार, सम्मान और एकता से,
ये देश और भी आगे जाएगा।
नफरत की दीवारें गिराकर देखो,
भारत खुद-ब-खुद मुस्कुराएगा।

5- जो चैन से सोते हैं आज अपने घरों में,
उनकी नींद के पीछे है देश की रखवाली।
खामोश नहीं है ये आज़ादी की कहानी,
हर ईंट में छुपी है किसी वीर की कुर्बानी।

गणतंत्र दिवस मैसेज (Republic Day Message 2026)

6- हरे रंग में है उम्मीदों का वास,
तिरंगा ही भारत की पहचान है।
केसरिया में साहस की कहानी है,
सफेद में शांति की निशानी है।

Republic Day Message 2026

7- हर धागे में कुर्बानी बसी है,
इसी में भारत की शान है।
कपड़े का टुकड़ा नहीं तिरंगा मेरा,
ये तो बलिदानों की पहचान है।

8- जहां तिरंगा लहराता है शान से,
वहां हर दिल धड़कता है मान से।
ये झंडा नहीं, हमारी सांस है,
जो जोड़ता है हमें हिंदुस्तान से।

9- जब तक है एक भी देशभक्त जिंदा,
ये झंडा यूं ही आसमान सजाएगा।
ना झुकेगा, ना रुकेगा तिरंगा मेरा,
आंधियों में भी शान से लहराएगा।

Happy Republic Day 2026

10- तिरंगे की छांव में पले-बढ़े,
हम सब इस देश की कहानी हैं।
ना जात पूछो, ना नाम पूछो,
बस इतना जान लो हम हिंदुस्तानी हैं।

इसे भी पढ़ें- REpublic Day Drawing 2026: ड्राइंग कंपीटिशन में स्टूडेंट्स बनाएं ये पेंटिंग, सेना के जवान से लेकर अशोक चक्र तक सब कुछ मिलेगा यहां

गणतंत्र दिवस स्टेटस (Republic Day Status 2026) 

11- मां है ये, सिर्फ जमीन नहीं हमारी,
इसी से हर भारतीय का रिश्ता जुड़ता है।
इस धरती की हर सांस में वतन बसता है,
हर कण में कोई सपना पलता है।

Republic Day Status 2026

12- धरती बोली-मैंने सबको पाला है,
देश बोला-मैंने सबको संभाला है।
जब दोनों एक साथ पुकारें हमें,
तो हर दिल ने सिर झुकाया है।

13- जिस मिट्टी ने चलना सिखाया हमें,
उसी ने उड़ने का हौसला भी दिया।
वो धरती, वो देश मेरा,
जिसने हर हाल में सहारा दिया।

14- हर खेत, हर पहाड़ कहानी कहता है,
ये देश अपनी धरती से ही बनता है।
जो मिट्टी को मां समझ ले दिल से,
वही इसका मान बढ़ाता है।

15- कागजों में नहीं बंधती मेरी आजादी,
ये तो हर सांस में बहती है।
तिरंगे को देखकर ही समझ आ जाता है,
देशभक्ति अभी जिंदा रहती है।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: 77वां या 78वां, इस बार कौन सा गणतंत्र मना रहा है भारत? जानें चीफ गेस्ट की लिस्ट

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Gantantra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)

16- ना कागजों में सिमटी ये पहचान,
ना नक्शों में पूरी ये शान।
धरती मां की गोद में बसा है,
मेरा देश, मेरी जान।

Gantantra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

17- मेरा भारत महान है,
संस्कृति जिसकी पहचान है।
हर भाषा में प्यार बसा,
हर दिल में देश की जान है।

18- खेतों में मेहनत गूंजती है,
किसान यहां भगवान है।
सीमा पर जो जान लुटाए,
वो सैनिक इसकी शान है।

19- संविधान से चलता है देश,
सपनों को मिलता आसमान।
मेहनत, सत्य और साहस से,
आगे बढ़ता हिंदुस्तान।

Happy Republic Day 2026

20- मां है ये धरती हमारी,
तिरंगा इसका अभिमान।
दिल से कहता हर भारतवासी
मेरा भारत महान।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।