SDM पद के बारे में तो जानते होंगे, पर क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है? जान लीजिए उनकी मुख्य जिम्मेदारियां भी

एसडीएम State Civil Services का सीनियर ऑफिसर भी हो सकता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा का जूनियर मेंबर भी हो सकता है, लेकिन क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है? एसडीएम के कार्यों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको आज इसी पद के बारे में विस्तार से बताते हैं।
What is the full form of SDM

प्रशासनिक सेवा में SDM एक महत्‍वपूर्ण पद होता है, जिसे कलेक्टर मजिस्ट्रेट और टैक्स इंस्पेक्टर द्वारा अधिकृत किया जाता है। यूपी-बिहार के अलावा, कई राज्‍यों में एसडीएम काम भूमि व राजस्‍व संबंधी चीजों को भी देखना होता है। इसके अलावा भी उनके पास कई जिम्मेदारियां होती हैं।

एक एसडीएम State Civil Services का सीनियर ऑफिसर भी हो सकता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा का जूनियर मेंबर भी हो सकता है, लेकिन क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है? एसडीएम के कार्यों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको आज इसी पद के बारे में विस्तार से बताते हैं। साथ ही, यहां पर हम आपको ये भी बताएंगे कि एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है। इसके अलावा, उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताएंगे।

SDM का फुल फॉर्म क्या होता है? (What is the Full Form Of SDM)

Full form of SDM and its Responsibilities in hindi

SDM का फुल फॉर्म सब डिविजनल मजिस्ट्रेट होता है। यहां पर सबर डिविजन का मतलब है- जिलों को विभाजित करके उसके छोटे-छोटे हिस्से। इसी सब डिविजन को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम की तैनाती की जाती है। यह जिला स्तर से नीचे का प्रशासनिक अधिकारी होता है। यह आमतौर पर एक पीसीएस रैंकिंग अधिकारी होता है। एसडीएम को कलेक्टर मजिस्ट्रेट व टैक्स इंस्पेक्टर द्वारा अधिकृत किया जाता है। उसका अपने सबडिविजन के तहसीलदारों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण होता है। वह अपने अनुमंडल के जिला अधिकारी और तहसीलदारों के बीच का लिंक बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें-UPSC: क्या होती है Lateral Entry? जिसके जरिए मिलती है डायरेक्ट IAS की पावर

एसडीएम की जिम्मेदारियां क्या-क्या हैं?

SDM responsibilities details

एसडीएम की ड्यूटी 1973 Criminal Procedure Code के तहत सौंपी जाती हैं। उसका काम छोटी-छोटी कार्रवाइयों के तहत कई मजिस्ट्रेटी कर्तव्यों का संचालन करना भी होता है। एसडीएम के पास वाहन पंजीकरण , राजस्व का कार्य, चुनाव आधारित कार्य, विवाह पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण व जारी करना, शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण और जारी करना आदि की जिम्मेदारियां होती हैं। इसके अलावा, ओबीसी, एससी/एसटी और डोमिसाइल जैसे प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार भी उनके ही पास होता है।

इसे भी पढ़ें-पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने के बाद किन अधिकारों को छीन लिया जाता है, जानें


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP