Sat Feb 28, 2026 | Updated 05:38 AM IST
herzindagi
AIIMS NORCET 10 application dates 2026

AIIMS समेत कई हॉस्पिटल में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, 16 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन; जानें जरूरी डिटेल्स

AIIMS ने भारत भर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अगर आप भी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर काम करने का सपना देख रही हैं, तो नीचे पढ़ें वैकेंसी से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 12:57 IST

AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईएमएस), नई दिल्ली ने 24 फरवरी 2026 को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (एनओआरसीईटी)-10 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत एआईएमएस नई दिल्ली और भारत भर में अन्य भागीदार एआईएमएस संस्थानों में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान, पदोन्नति के अवसर, नौकरी की स्थिरता और प्रतिष्ठित AIIMS अस्पतालों में पोस्टिंग दी जाती है। अगर आप नर्सिंग अधिकारी के पद पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो नीचे लेख में जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स क्या हैं?

AIIMS NORCET 10 2026 के कितने पदों पर निकली भर्ती?

aiims norcet vacancy 2026

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2551 पद पर आवेदन जारी किया है । ये वैकेंसी एम्स बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गोरखपुर, गुवाहाटी, कल्याणी, मंगलागिरी, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायबरेली, रायपुर, राजकोट, ऋषिकेश, विजयपुर, मदुरै और एम्स-सीएपीएफआईएमएस में की गई हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: महिलाओं के लिए खाकी पहनने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई

AIIMS NORCET 10 के पदों पर आवेदन करने की डेट

  • आवेदन शुरू होने की डेट- 24 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की लास्ट डेट- 16 मार्च 2026
  • करेक्शन डेट- 25-27 मार्च 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट- 08 अप्रैल 2026
  • फर्स्ट राउंड का एग्जाम- 11 अप्रैल 2026
  • सेकेंड राउंड की परीक्षा- 30 अप्रैल 2026

AIIMS NORCET 10 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • आईएनसी/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग।
  • या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं दाई के रूप में पंजीकृत
  • या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा।
  • जीएनएम उम्मीदवारों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

AIIMS NORCET 10 2026 के लिए आवेदक की आयु सीमा क्या है?

AIIMS NORCET 2026

  • न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु- 30 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी- 3 वर्ष की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी- 10 साल तक की छूट

AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

  • सामान्य/ओबीसी- 3000 रुपये
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अंतर्राष्ट्रीय जनजाति- 2400 रुपये
  • विकलांग व्यक्ति- छूट प्राप्त

AIIMS NORCET 10 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2026 को AIIMS परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

AIIMS NORCET 10 पेपर पैटर्न क्या है?

प्रथम चरण में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न 90 मिनट और सेकंड राउंड में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। दोनों राउंड में 1/3 अंक की माइनस मार्किंग लागू की है।

इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।