Tue Mar 3, 2026 | Updated 08:12 PM IST
chandra grahan ke baad namak ka upay

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में लगाएं पोछा, पानी में मिलाएं बस यह 1 चीज; सारी बलाएं हो जाएंगी दूर

3 मार्च 2026 के पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद घर की शुद्धि कैसे करें? ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी के अनुसार केवल सादे पानी से नहीं, बल्कि नमक मिले पानी से पूरे घर में पोछा लगाना शुभ माना जाता है। जानें ग्रहण के बाद सफाई का सही तरीका, नमक के पानी के फायदे और कैसे इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर कर घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बनाए रखा जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 18:16 IST

चंद्र ग्रहण के बाद घर की साफ सफाई बहुत ज्‍यादा जरूरी होती है, ऐसे में कई महिलाएं घर में सादे पानी का पोछा लगाकर मान लेती हैं कि घर शुद्ध हो गया है, मगर इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ रहा है और यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भी बताया गया है। इसकी ऊर्जा से निकली नकारात्‍मक किरणें आपके घर में भी प्रवेश करेंगी, जिन्‍हें नष्‍ट करने के लिए केवल साधारण पानी से पोछा लगाना काफी नहीं होगा, बल्कि आपको इसके पानी में एक खास चीज मिक्‍स करनी होगी। हमने इस विषय पर मध्‍य प्रदेश, भोपाल के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी से बात की। वह कहते हैं, " चंद्र ग्रहण हमारे घर के वास्‍तु को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जरूरी है कि घर में प्रवेश कर चुकी नकारात्‍मक शक्तियों को नष्‍ट करने के लिए किसी बहुत शक्तिशाली चीज का इस्‍तेमाल करना चाहिए। यह चीज आपको घर की रसोई में ही मिल जाएगी।"

पोछे के पानी मे मिलाएं चुटकीभर यह सफेद चीज

पोछे के पानी में आपको चुटकीभर सफेद नमक मिलना चाहिए। फिर इस पानी से आपको पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए। नमक चंद्रमा का ही प्रतिनिधित्‍व करता है। ग्रहण के कारण जिन राशियों का चंद्रमा कमजोर हो जाता है, उनके लिए भी यह उपाय बहुत ही अच्‍छा साबित हो सकता है। पंडित विनोद कहते हैं, " एक बाल्‍टी में 1 चम्‍मच सफेद नमक डालें और साफ कपड़े का पोछा बनाकर लगाएं। गंदे कपड़े से कभी भी घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए क्‍योंकि इससे घर में मौजूद नकारात्‍मक ऊर्जा घर में ही रह जाती है। "

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को जरूर कर लें ये तीन काम, चंद्र ग्रहण की परछाई भी घर से रहेगी दूर; पंडित जी से जान लें अत्‍यंत जरूरी बातें

pocha me kya milaye grahan ke baad

नमक के पानी से पोछा लगाने के फायदे

  • ग्रहण की वजह से चंद्रमा से निकली नकारात्‍मक ऊर्जा से आपके घर का वातावरण भी खराब हो जाता है। ऐसे में वातावरण को शुद्ध करने के लिए आपको घर की फर्श पर नमक के पानी से पोछा जरूर लगाना चाहिए।
  • सफेद नमक के पानी से घर में पोछा लगाने से परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है। ग्रहण के कारण आपकी राशि में उग्रता बढ़ जाती है और घर में अशांति फैलती है, तो आपको नमक के पानी से पोछा जरूर लगाना चाहिए।
  • घर में कोई बीमार है, तो ग्रहण का प्रभाव हो और भी तीव्र होता है। ऐसे में नमक के पानी से पोछा लगाने से घर में मौजूद नकारात्‍मक ऊर्जा नष्‍ट हो जाती है और रोगी का रोग भी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को है चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कब पकाएं खाना ? पंडित जी से जानें सही समय

अंत में, यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रहण के बाद घर की सफाई केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का एक तरीका भी है। अगर आप भी चंद्र ग्रहण के बाद अपने घर को पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो इस बार सादे पानी की जगह नमक मिला पानी इस्तेमाल करके देखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह छोटा सा उपाय आपके घर की सारी बलाएं दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;