Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:29 PM IST
herzindagi
image

Akansha Singh Kaun Hai: कौन हैं 'असली' आकांक्षा सिंह? UPSC ने 301वीं रैंक के दावे पर लगाई मुहर, एक नाम के कंफ्यूजन का ऐसे हुआ अंत

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 301वीं रैंक को लेकर चल रहे आकांक्षा सिंह विवाद पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। पीआईबी के माध्यम से आयोग ने पुष्टि की है कि गाजीपुर की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर 0856794) ही इस रैंक की असली हकदार हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 14:33 IST

6 मार्च को जारी हुए संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) के रिजल्ट के बाद 301वीं रैंक को लेकर एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। एक ही नाम की दो लड़कियों आकांक्षा सिंह (गाजीपुर, यूपी) और आकांक्षा सिंह (आरा, बिहार) ने इस रैंक पर अपनी सक्सेस का दावा किया था। बता दें कि अब इस पूरे कंफ्यूजन को दूर करते हुए UPSC ने ऑफिशियली स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के जरिए जानकारी साझा की गई है, जिसने बताया कि कौन-सी आकांक्षा सिंह असल में हकदार है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन हैं 'असली' आकांक्षा सिंह और क्या है पूरा मामला? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

एक ही आकांक्षा है सफल

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यूपीएससी (UPSC) ने हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया में चल रहे '301वीं रैंक' के विवाद पर एक ऑफिशियल स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणामों में केवल एक ही आकांक्षा सिंह सफल हुई हैं।

2 - 2026-03-10T135430.492

कौन-सी आकांक्षा हुई सफल?

आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, जिस कैंडिडेट ने 301वीं रैंक हासिल की है, उनका रोल नंबर 0856794 है। सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है। इस बयान के साथ यूपीएससी ने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें एक ही नाम की दो युवतियों द्वारा सफलता का दावा किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें - सावधान! कहीं आपकी मार्कशीट भी तो फर्जी नहीं, वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की फोटो देख न खाएं धोखा; जानें कैसे करें पहचान?

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 6 मार्च को UPSC मेंस के नतीजे आने के साथ शुरू हुआ। मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक पर 'आकांक्षा सिंह' का नाम दर्ज था। नाम की समानता के कारण सबसे पहले बिहार की आकांक्षा सिंह ने अपनी सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

1 - 2026-03-10T141149.923

हड़कंप तब मचा जब दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही गाजीपुर की दूसरी आकांक्षा सिंह ने भी इसी रैंक पर अपना हक जताया। एक ही रैंक और एक ही नाम होने की वजह से गहरा सस्पेंस बन गया कि आखिर असली टॉपर कौन है? इसी उलझन को सुलझाने के लिए बाद में आयोग को दखल देना पड़ा।

इसे भी पढ़ें - PF Interest Rate 2025-26: क्या इस बार भी महिलाओं को मिलेगा 8.25% ब्याज, जानें अकाउंट में कब तक जमा होगा पैसा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।