herzindagi
image

NEET PG-NEET MDS 2026 Exam Date: नीट पीजी और नीट एमडीएस का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और पेपर मोड

NEET PG NEET MDS Exam Date 2026: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड ने NEET PG और NEET MDS परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा तिथियों की जानकारी के लिए, उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नोटिस देख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 22:38 IST

NEET PG And NEET MDS 2026 Exam Date Calender:  राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड ने NEET PG और NEET MDS परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं मई और अगस्त 2026 में देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं। नीचे लेख में जानिए परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स

NEET PG-NEET MDS 2026 परीक्षा कब है?

NEET PG-NEET MDS 2026 परीक्षा कब है

आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET MDS 2026 परीक्षा 2 मई, 2026 को और NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। NEET MDS के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है और NEET PG के लिए 30 सितंबर है।

इसे भी पढ़ें-  12वीं के बाद पैरामेडिकल में बनाना चाहती हैं करियर? जानिए Top 5 कोर्स की लिस्ट

NEET PG और NEET MDS परीक्षा का पेपर पैटर्न

NEET PG परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प दिए गए होते हैं।

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से एक उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है।

NEET MDS परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प दिए गए होते हैं।

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से एक उत्तर का चयन करना होगा है। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।

NEET PG और NEET MDS के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

neet pg and mds exam date and download process

  • NEET PG 2026 और NEET MDs 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 
  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन पूरा करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  • आवेदन संबंधी आगे की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

NEET PG, NEET MDS का एग्जाम कैलेंडर कैसे चेक और डाउनलोड करें?

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET PG और NEET MDS 2026 परीक्षा तिथियों की सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां कैंडिडेट्स एग्जाम डेट देख सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद Medical Store खोलने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए? जानें भारत में दवा का बिजनेस करने के क्या हैं नियम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik, official website


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।