herzindagi
stranger things prequal release

Stranger Things Season 5 की एंड‍िंग से क्‍याें जोड़ा जा रहा Tales From 85, क्‍या मेकर्स फ‍िर से लेकर आ रहे हैं नया सीजन?

Netflix पर र‍िलीज हुई Stanger Things हर क‍िसी की पसंदीदा शो बन गई थी। हालांक‍ि सीजन 5 की एंड‍िंग को लेकर फैंस खुश नहीं नजर आ रहे थे। अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस के ल‍िए राहत भरी है। मेकर्स कहानी को नए तरीके से पेश करने जा रहे हैं। इसका नाम Stranger Things: Tales from '85 है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 14:36 IST

Netflix पर र‍िलीज हुई Stranger Things हर क‍िसी की पसंदीदा वेब सीरीज बन गई थी। इसके कुल 5 सीजन आए, ज‍िसने दर्शकों का द‍िल जीत ल‍िया। हालांकि‍, इस Web Series की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है। सीजन 5 में एंड‍िंग को लेकर फैंस नाखुश नजर आ रहे थे। अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस के ल‍िए राहत भरी है। मेकर्स कहानी को नए तरीके से पेश करने जा रहे हैं।

एंड‍िंग को दोबारा से ल‍िखा जा रहा है। ऐसे में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि अब ये दर्शकों को खूब पसंद आएगी। आइए जानते हैं Stranger Things का नया पार्ट कब रि‍लीज होगा।

stranger things prequal release (2)

2016 में र‍िलीज हुआ था Stranger Things का सीजन-1

Stranger Things की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। 80 के दशक का माहौल, एक रहस्यमयी दुनिया, अपसाइड डाउन और बच्चों की स्‍ट्रॉन्‍ग फ्रेंडश‍िप, इन सबने मिलकर इस शो को पूरी दुन‍िया में फेमस कर द‍िया था। इसके ज‍ितने सीजन आते गए, इसकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, वैसे-वैसे दर्शकों को लगा कि कई सवाल हैं जो अनसुलझे रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- Who is Medha Rana: रातों-रात 'नेशनल क्रश' बनीं मेधा राणा कौन हैं? जानें Border 2 में एंट्री और Varun Dhawan की हीरोइन बनने की पूरी कहानी

अब आ रहा Stranger Things का प्रीक्‍वल

ऐसे में अब Netflix इस यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के लिए एक नया एनिमेटेड प्रीक्वल ला रहा है, जिसका नाम Stranger Things: Tales From '85 है। ये सीरीज 1985 की सर्दियों में सेट होगी और कहानी दूसरे और तीसरे सीजन के बीच की द‍िखाई जाएगी। यानी उस समय की घटनाएं दिखाई जाएंगी, जिन्हें लाइव-एक्शन शो में कभी विस्तार से नहीं दिखाया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Stranger Things UPDATES (@strangerthingss_updates)

पुराने कैरेक्‍टर्स को देखने का म‍िलेगा मौका

इस एनिमेटेड सीरीज में आपको हॉकिन्स शहर फिर से देखने को म‍िलेगा। इसके अलावा इलेवन (EL), माइक, विल, लुकास, डस्टिन, मैक्स जैसे कैरेक्‍टर्स एनिमेटेड फॉर्म में नजर आएंगे। हालांकि, इन किरदारों को आवाज नए वॉइस आर्टिस्ट देंगे।

यह भी पढ़ें- Popular Web Series: में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन वेब सीरीज ने खूब पाई पॉपुलैरिटी, देखें लिस्ट

नए क‍िरदार की होगी एंट्री

सबसे ज्यादा चर्चा तो एक नए कैरेक्‍टर की हो रही है, ज‍िसका नाम निकी बैक्सटर है। ये कैरेक्‍टर Stranger Things के किसी भी सीजन में नहीं देखी गई है। इसके बावजूद, प्रीक्वल में उसका मेन रोल होने वाला है।

stranger things prequal release (1)

दि‍खेगा जबरदस्‍त डर का माहौल

Netflix और शो से जुड़े लोगों का कहना है कि इस एनिमेटेड सीरीज में नए मॉन्‍सटर, नया रहस्य और अलग तरह का डर देखने को मिलेगा, जो शो की असली जान होगी। इसका लुक और फील 80 के दशक के पुराने एनिमेशन शोज जैसा होगा, जिससे नॉस्टेल्जिया भी जुड़ा रहेगा।

अगस्‍त में र‍िलीज होगी सीरीज

Stranger Things के नए सीजन से फैंस काफी खुश हैं क‍ि उन्हें हॉकिन्स की दुनिया में फिर लौटने का मौका मिलेगा। हालांकि, Stranger Things: Tales From ’85 की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये सीरीज 2026 में अगस्‍त महीने में ही Netflix पर आएगी।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगी ये 4 एक्ट्रेसेज, मोना सिंह से लेकर सोनम बाजवा तक का नाम है शामिल; जानें किस हीरो के साथ जमेगी किसकी जोड़ी?

इसके अलावा, एक लाइव-एक्शन स्पिन-ऑफ पर भी काम चल रहा है। ऐसे में साफ है कि भले ही मेन सीरीज खत्म हो गई हो, लेकिन Stranger Things की दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Netflix

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।