herzindagi
bigg boss ott reportedly to get cancelled for this reason

'बिग बॉस' फैंस के लिए बुरी खबर, अब नहीं आएगा अगला सीजन; ओटीटी वर्जन को लेकर सामने आई बड़ी खबर

'बिग बॉस' टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है और फैंस को हमेशा इसके अगले सीजन का इंतजार रहता है। इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी' का नया सीजन अब नहीं आएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 14:17 IST

'बिग बॉस' टीवी के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल शोज में से एक है। ये शो सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है और इसका लगभग हर सीजन चर्चा में रहता है। इसके अब तक 19 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन से विवाद भी जरूर जुड़ते हैं। 'बिग बॉस' के मेकर्स की तरफ से कुछ साल पहले ओटीटी पर 'बिग बॉस ओटीटी' की शुरुआत की गई थी। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और इन्हें भी जियो हॉटस्टार पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब खबरों की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी' का अगला सीजन नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 4' या इसके अगले किसी भी सीजन को कैंसिल कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इसे लेकर क्या खबर सामने आ रही है?

'बिग बॉस ओटीटी' हुआ कैंसिल

bigg boss ott reportedly to get cancelled for this reason
'बिग बॉस ओटीटी 4' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब बिग बॉस फैन पेज की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस ओटीटी' का कोई भी अगला सीजन नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि हिंदी में अब बिग बॉस का सिर्फ एक ही वर्जन आएगा और वो ही टीवी और ओटीटी पर टेलीकास्ट होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि दर्शक दोनों जगह एक ही शो देख पाएं, इसलिए अब ऐसा फैसला लिया गया है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' के ऑन एयर होने के वक्त भी पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के अगले सीजन के आने की चर्चा थीं, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ।

गौरव खन्ना बने थे बिग बॉस 19 के विनर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

'बिग बॉस' का नया सीजन अमूमन अक्टूबर में ऑन एयर होता है, लेकिन इस बार ये शो अगस्त में आया और दिसंबर में इसका फिनाले हुआ। उस समय भी यही खबरें सामने आई थीं कि मेकर्स शायद 'बिग बॉस ओटीटी' को रोकने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 19' का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Viral Videos: सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं ये 5 वायरल वीडियोज, फरहाना-गौरव की इस क्लिप ने मचाई धूम

बिग बॉस ओटीटी के विनर बन चुके हैं ये सेलेब्स

'बिग बॉस ओटीटी' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। इसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं दूसरे सीजन के होस्ट सलमान खान थे और विनर एल्विश यादव बने थे। इसके बाद सीजन 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और सना मकबूल ने ये सीजन जीता था।


यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर मचाया हंगामा, बोल्ड डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

बिग बॉस ओटीटी के फैंस बेशक इस खबर से हताश होंगे। फिलहाल फैंस टीवी पर बिग बॉस के अगले सीजन का इंतजार करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।