Wed Feb 18, 2026 | Updated 08:37 AM IST
herzindagi
hairstyles for wedding season

Wedding Hairstyles: वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स, 5 मिनट में म‍िलेगा ग्‍लैमरस लुक

Hairstyle Ideas: हर लड़क‍ी चाहती है कि जब भी वो क‍िसी शादी में जाए तो उसका लुक सबसे खास हो। खूबसूरत आउटफिट और मेकअप के साथ अगर हेयरस्टाइल भी परफेक्‍ट हो, तो जबरदस्‍त लुक न‍िखर कर आता है। आजकल ट्रेंडी और एलिगेंट हेयरस्टाइल्स का क्रेज देखने को म‍िल रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ऑप्‍शंस दि‍खा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 15:54 IST

Best Hairstyle Ideas: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं। कपड़े, मेकअप और फुटवियर सब कुछ परफेक्ट चाहिए होता है। हालांकि, कई बार लोग हेयरस्टाइल को नजरअंदाज कर देती हैं। आपको बता दें कि आपके लुक को निखारने में जितना मेकअप और आउटफिट जरूरी होता है, उतना ही हेयरस्टाइल भी है।

अगर आप भी शादियों में जा रही हैं और कुछ यूनिक हेयरस्टाइल्स देख रही हैं, तो हम आपको कुछ लेटेस्ट ऑप्शन दिखा रहे हैं। इससे आपकी सुंदरता 10 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। आइए देखते हैं-

हाफ-अप बो हेयरस्टाइल (Hairstyle For Wedding Season)

wedding hairstyle

वेडिंग सीजन में अगर आप कुछ यूनिक और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो ये हाफ-अप बो स्टाइल आप पर खूब अच्छा लगेगा। इसमें बालों को बो (Bow) का शेप देकर छोटी फूलों वाली पिन्स से सजाया गया है। ये हेयरस्टाइल लहंगे या साड़ी के साथ आपको ग्रेसफुल लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/Taj Lands End by Isrrani

यह भी पढ़ें- Hairstyle Ideas: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक

हाफ-ट्विस्टेड वेवी हेयरस्टाइल (Half-Twisted Wavy Hairstyle)

wedding hairstyle (1)

वेडिंग लुक के लिए ये हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगता है। इसमें ऊपर के बालों को ट्विस्ट करके छोटे फूलों वाली एक्सेसरीज से सजाया गया है और नीचे के बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखा गया है। आप अगर लहंगे या साड़ी पहन रही हैं, तो ये हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/Nelle Haggins

बटरफ्लाई एक्सेसराइज्ड चोटी (Butterfly Accessorized Braid)

wedding hairstyle (2)

शादी के फंक्शन के लिए ये हाफ-ओपन फिशटेल चोटी भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसमें बालों को बीच से गूंथकर बाकी बालों को खुला रखा गया है और बीच-बीच में छोटी तितलियों और मोतियों से सजाया गया है। आप इसे लहंगे या इंडो वेस्टर्न के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Shivani Patel

यह भी पढ़ें- Sequin Dress: नाइट डेट के लिए परफेक्ट है ये सीक्‍व‍ेंस ड्रेस, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

फ्लोरल लॉन्ग चोटी (Floral Long Braid Hairstyles)

wedding hairstyle (3)

वेडिंग सीजन में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो ये लंबी गूंथी हुई चोटी आप पर खूब अच्छी लगेगी। इसमें बालों को ऊपर से नीचे तक छोटे सफेद फूलों से सजाया गया है और साथ ही इसमें शाइन करती हुईं तितलियां सजाई गई हैं। ये हेयरस्टाइल रात के फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

Image Credit- Pinterest/Bhumiputra_

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

मैसी कर्ली बन (Messy Curly Bun Hairstyle For Wedding)

wedding hairstyle (4)

शादी के लिए ये मैसी कर्ली बन सबसे अचछा ऑप्शन है। इसमें बालों को ऊपर की तरफ मोड़कर कर्ल्स के साथ सेट किया गया है। साथ ही चेहरे के दोनों तरफ कर्ली लटें (Hairstyle Ideas For Wedding Seas) निकाली गई हैं।

Image Credit- Pinterest/attitude _ boy

तो अगर आप भी शादी में जाने के लिए कुड यूनिक हेयरस्टाइल देख रही हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।