-1773814164902.webp)
Eid 2026 Hairstyles For Long Face: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का खास महत्व है। रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती है। लड़कियां और महिलाएं तो अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। आउटफिट्स, मेकअप, फुटवियर से लेकर हेयरस्टाइल तक का खूब ध्यान रखती हैं।
हालांकि, कई बार लड़कियां फेस शेप के हिसाब से हेयरस्टाइल चुनने में कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आपका फेस लंबा है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप पर कौन सा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा, तो हम आपको बेस्ट ऑप्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं-

अगर आपका चेहरा लंबा है तो ये हेयरस्टाइल आप पर खूब अच्छी लगेगी। ईद के लिए तो ये हेयरस्टाइल एकदम सही है। इसमें आगे से बालों को हल्का पफ देकर पीछे बांध दिया गया है और बाकी बालों को खुला रखकर कर्ल किया गया है। ये स्टाइल चेहरे की लंबाई को कम करेगा है और आपको एक बहुत ही प्यारा लुक देगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्स पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम
Image Credit- Pinterest/Deal Quest
-1773807334435.jpg)
ईद पर लंबे चेहरे वाली लड़कियों पर ये हेयरस्टाइल भी खूब अच्छा लगेगा। इसमें आगे के बालों को पफ देकर ऊपर की तरफ बांधा गया है और बाकी बालों को कर्ल करके खुला रखा गया है। ये हेयरस्टाइल चेहरे को थोड़ा भरा हुआ और बहुत ही ग्रेसफुल लुक देगा। अगर आप ईद पर इस तरह का हेयरस्टाइल करेंगी तो सभी आपकी खूब तारीफ करेंगे।
यह भी पढ़ें- Wedding Hairstyles: वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स, 5 मिनट में मिलेगा ग्लैमरस लुक
Image Credit- Pinterest/Fashion Hub
-1773807344177.jpg)
लंबे चेहरे के लिए माथे पर आने वाले बाल जिसे Bangs भी कहा जाता है, सबसे अच्छा लगता है। ये स्टाइल आपके माथे को कवर करेगा जिससे चेहरे की लंबाई कम लगेगी और स्लिम लुक मिलेगा। साथ ही खुले बाल (Waves) आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
Image Credit- Pinterest/Fashion Hub
-1773807354606.jpg)
लंबे चेहरे वाली लड़कियों पर ये साइड वाली चोटी सबसे अच्छी लगती है। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं बालों को एक तरफ करके खजूर की चोटी (Fishtail Braid) बनाई गई है। अगर आप भी ये हेयरस्टाइल ट्राई करती हैं तो आपको सॉफ्ट लुक मिलेगा। अगर आप ईद पर ट्रेडिशनल कपड़े पहन रही हैं तो ये हेयरस्टाइल एकदम परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- Hairstyle: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
Image Credit- Pinterest/Sarinalily | Hair Style | Outfits Ideas
-1773807388359.jpg)
अगर आपको कर्ली बाल पसंद हैं तो आप ईद पर इस तरह का हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें सिर के ऊपरी हिस्से पर बालों से ही एक खूबसूरत चोटी बनाई गई है। इससे माथा कम दिखेगा। बाकी खुले घुंघराले बाल चेहरे को एक प्यारा सा लुक दे रहे हैं। ये ईद के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
Image Credit- Pinterest/Pins Library
तो अगर आपका फेस लंबे शेप में है तो आप ऊपर दिखाए गए हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको ईद के मौके पर एक ग्रेसफुल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।