Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:48 AM IST
herzindagi
Eid Special Mehndi Designs

Mehndi Designs for Eid 2026: इस ईद हाथों पर लगाएं चांद वाली मेहंदी, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

Eid Special Mehndi Designs: ईद का त्‍योहार नजदीक है। भारत में 20 या 21 काे ईद मनाई जा सकती है। अगर आप भी ईद पर कुछ यून‍िक ड‍िजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको चांद वाली मेहंदी के लेट‍ेस्‍ट ड‍िजाइन द‍िखा रहे हैं। ये आपके हाथों पर खूब अच्‍छी लगेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 21:37 IST

Eid 2026: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। जब ये महीना पूरा हो जाता है तो ईद मनाई जाती है। इस साल ईद 20 या 21 को मनाई जा सकती है। ईद के लिए लड़कियां और महिलाएं बहुत पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। वे अपने लुक का खास ख्याल रखती हैं। ईद पर मेहंदी भी जरूर लगाई जाती है।

ऐसे में अगर आपके पास समय कम है और आप कुछ यूनिक डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको चांद डिजाइन वाली मेहंदी दिखा रहे हैं। मेहंदी के ये डिजाइंस इतने खूबसूरत हैं कि आपके हाथों की शोभा तो बढ़ेगी ही, आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए देखते हैं मून डिजाइन वाली मेहंदी के ऑप्शंस-

हाफ मून वाली पाम मेहंदी

moon design mehndi for ed (5)

अगर आपको मेहंदी के स‍िपंल ड‍िजाइन ही पसंद हैं तो आप इस ड‍िजाइन में चांद वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाने में आपको ज्‍यादा समय भी नहीं लगेगा। इसमें चांद के साथ बने छोटे-छोटे फूल इस ड‍िजाइन की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।  

Image Credit- Pinterest/BeautyIsDangerous

हाफ मून पाम मेहंदी

moon design mehndi for ed

ईद के लिए हाथों के बीचों-बीच लगा ये आधे चांद वाली मेहंदी आपको बहुत ही प्यारा लुक देगा। हथेली के खाली हिस्से पर बना ये डिजाइन काफी उभर कर सामने आया है। इसके साथ उंगलियों पर बनी बारीक पत्तियां अगर आप अपने हाथों पर बनाएंगी तो आपको एक खूबसूरत लुक मिलेगा।

Image Credit- Pinterest/AQ.

यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

डबल हाफ मून विथ फ्लोरल मेहंदी

moon design mehndi for ed (1)

अगर आप ईद पर कुछ यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये दो चांद और फूलों वाला डिजाइन बहुत ही स्पेशल है। हथेली के एक तरफ बने दो आधे चांद और उनके साथ बने फूलों के बेल हाथों को एक नया और ट्रेंडी लुक देंगे। जैसे कि फोटो में बना हुआ है, वैसे ही आप कलाई पर बारीक बॉर्डर भी बना सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/alfisha

चांद और लालटेन वाली ईद मेहंदी

moon design mehndi for ed (2)

ईद के मौके के लिए ये चांद और लालटेन वाला डिजाइन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसमें जैसा कि आप देख रही हैं कि हाथ के बीच बना चांद, टिमटिमाते तारे और लटकती हुई लालटेन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। बाकी के हाथ पर भरा हुआ बारीक डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/mehendi artist

यह भी पढ़ें- ईद के मौके पर हाथों पर लगाएं गुलाब जाल वर्क मेहंदी डिजाइन

बीच हथेली चांद मेहंदी

moon design mehndi for ed (3)

अगर आपकी नई नई शादी हुई है और आप कोई भरा-भरा मेहंदी का डिजाइन देख रही हैं तो ईद के लिए ये डिजाइन बहुत ही सुंदर लगेगा। इसमें हाथों के बीचों-बीच एक प्यारा सा चांद बना है। हथेली और उंगलियों पर की गई बारीक कारीगरी इस चांद को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

Image Credit- Pinterest

सिंपल चांद और बेल डिजाइन वाली मेहंदी

moon design mehndi for ed (4)

हाथों पर बना चांद वाला डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है। खास बात तो ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें चांद के साथ उंगलियों तक जाती हुई फूलों की बेल बनाई गई है। अगर आपको कम समय में एक स्टाइलिश लुक चाहिए, तो ईद के लिए ये डिजाइन सबसे बेस्ट है।

Image Credit- Pinterest

स‍िपंल चांद वाली मेहंदी

moon design mehndi (1)

अगर आपके पास समय की कमी है तो आपके ल‍िए चांद वाली ये मेहंदी ड‍िजाइन एकदम परफेक्‍ट रहेगी। इसे बनाने में आपको ज्‍यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके पूरे हाथ भरे-भरे द‍िखेंगे। इसमें हाथों के बीचों-बीच एक प्यारा सा चांद बना है। वहीं कलाई पर फूलों का ड‍िजाइन बनाया गया है। इस मेहंदी की खास‍ियत इसकी उंगल‍ियों पर भरी मेहंदी के बीच बना चांद है।  

Image Credit- Pinterest/Arham

यह भी पढ़ें- Arabic Mehndi Designs: हाथों पर सजाएं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ

स‍िंंपल मून ड‍िजाइन

moon design mehndi (3)

अगर आप काम में ज्‍यादा व्‍यस्‍त हैं और आपको समय नहीं म‍िल पा रहा है तो आप ये स‍िंंपल मून ड‍िजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाने में आपको बस पांच म‍िनट का समय लगेगा। ये द‍िखने में भी बुहत एल‍िगेंट लग रहा है। 

Image Credit- Pinterest/chubby_cheeks_

सिंपल चांद और बेल डिजाइन वाली मेहंदी 

chand design mehndi

ईद के लिए ये चांद वाला डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसे लगाना भी बहुत आसान है। जैसा क‍ि आप देख रही हैं क‍ि इसमें एक चांद के साथ उंगलियों तक जाती हुई फूलों की बेल बनाई गई है। अगर आपको कम समय में एक स्टाइलिश लुक चाहिए, तो ये डिजाइन सबसे बेस्ट है।

Image Credit- Pinterest/mehendi artist

तो अगर आप भी ईद पर कुछ यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हमने आपको चांद वाली मेहंदी दिखाई है। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।