herzindagi
Eid special gulab jaal mehndi designs

ईद के मौके पर हाथों पर लगाएं गुलाब जाल वर्क मेहंदी डिजाइन

ईद के मौके पर गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन डिजाइन के बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-06-28, 22:44 IST

हाथों पर सजी मेहंदी महिला के सोलह श्रृंगार में से एक होती है। इसको लगाना हर एक महिला को पसंद होता है। मेहंदी डिजाइन को लगाने से पहले हम कई सारे आइडिया इंटरनेट पर सर्च करते हैं, ताकि हाथों पर सबसे अच्छा और अलग डिजाइन क्रिएट कर सके। आपको नेट पर कई तरह के मेहंदी डिजाइन मिल जाएंगे, इसमें से सबसे खास डिजाइन होता है गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन सबसे अलग है। इस बार ईद के मौके पर आप इस तरीके के डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

डिजाइन-1

Gulab jaal mehndi designs

अगर आपको हाथों में फूल डिजाइन अच्छे लगते हैं तो इस बार गुलाब के फूल को डिजाइन करें। इस तरीके के डिजाइन बैक हैंड में सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसके लिए आपको लाइन बनाकर जाल बनाना है फिर इसके बीच में गुलाब के फूल को क्रिएट करना है। इस पैटर्न को दो हिस्सों में बनाएं इसके बाद उंगली में जाल डिजाइन को क्रिएट करें। डिजाइन सिंपल है इसलिए अपने आप भी इसे बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

डिजाइन-2

mehndi designs for eid idea

कई महिलाएं होती हैं जिन्हें फुल हैंड मेहंदी डिजाइन पसंद होता है। आप भी इसे अपने हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छे लंबी हथेलियों में लगते हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले आसपास बड़े-बड़े गुलाब के फूल बनाएं। फिर छोटे-छोटे सर्कल डिजाइन को आसपास क्रिएट करें। फूल को कंप्लीट लुक देने के लिए पत्तियों का डिजाइन बनाएं। आप चाहे तो इसे डार्क शेड से हाइलाइट भी कर सकती हैं।

डिजाइन-3

Gulab jaal mehndi designs ideas

अगर आपको इस बार मेहंदी को यूनिक तरीके से लगाने का मन है तो इसके लिए सबसे बेस्ट है  ये हाफ-हाफ गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन (फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन) इसे बनाने के लिए सबसे पहले हाथ के पीछे वाले हिस्से पर कलाई की तरफ बड़ा सा गुलाब का डिजाइन बनाएं फिर उसके आसपास पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करें। अब छोटे-छोटे गुलाब का डिजाइन हाथ के ऊपर वाले हिस्से पर बनाएं और इसके आसपास के हिस्से को भरकर हाइलाइट करें।

उंगलियों में जाल के डिजाइन को क्रिएट करें।  इस तरह तैयार हो जाएगा गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

इस बार ईद पर अपने हाथों में इन डिजाइन को जरूर ट्राई करें और आपको ये मेहंदी डिजाइन कैसे लगे इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit: best_mehndi_designs1

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।