Mon Feb 23, 2026 | Updated 08:01 PM IST
herzindagi
image

Arabic Mehndi Designs for Ramadan 2026: इस रमजान हाथों पर सजाएं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ

Ramadan Special Arabic Mehndi Designs: रमजान पर हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप अरेबिक मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपके ये दिन और भी ज्यादा खास बन जाए।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 18:18 IST

Arabic Mehndi Ke Designs: रमजान का महीना बेहद खास होता है। इन दिनों में लोग रोजा रखते हैं और दुआ करते हैं। इन दिनों में कई सारे घरों में इफ्तार पार्टी भी रखी जाती है, ताकि लोग आएं और साथ में इन दिनों को खास बनाएं। इन दिनों को खास बनाने के लिए आप हाथ में अरेबिक मेहंदी (Arabic Mehndi Designs) के अलग-अलग डिजाइंस को लगा सकती हैं, ताकि आपके हाथों को देखकर रिश्तेदार भी जमकर तारीफ करें। आइए बताते हैं हाथों के लिए आप किस तरह के अरेबिक मेहंदी डिजाइंस को लगा सकती हैं।

हाफ मून के साथ फूल डिजाइन अरेबिक मेहंदी

रमजान के इन खास दिनों में हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए तस्वीर में नजर आने वाले अरेबिक मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। मेहंदी में हाफ मून का डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके बीच में मस्जिद और चांद बनाया गया है। आसपास की जगह को भरने के लिए फूल, जाली और पत्तियों को क्रिएट किया है, ताकि हाथ भरा-भरा नजर आए। इस तरह के डिजाइन को आप लगा सकती हैं।

1 - 2026-02-23T164837.191

सिंपल अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

आप रमजान के दिनों में ज्यादा भरी-भरी मेहंदी लगाना नहीं चाहती हैं, तो ऐसे में आप सिंपल अरेबिक बेल मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही इसे लगाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आपको डिजाइन की तस्वीर देखकर इसे हाथ में बनाना है। मेहंदी रचने के बाद अच्छी लगेगी।

7 (15)

फूल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी

अगर आपको मिनिमल मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो इस बार रमजान के लिए इस तस्वीर में नजर आने वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में चार चांद लगा देती है। इसमें हथेली के बीच में किसी भी डिजाइन का फूल बनाएं इसमें शेड करें। उंगलियों पर छोटे डिजाइन वाले फूल और पत्तियों को क्रिएट करें। इससे हाथ सुंदर लगेगा।

4 - 2026-02-23T164835.487

डबल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी

हाथों में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली मेहंदी डिजाइंस को लगा सकती हैं। इसमें हाथ के दोनों तरफ बेल बनाई जाती है। इसके बाद इसे जोड़ा जाता है। इस तरह की मेहंदी को लगाने में समय कम लगता है।

6 (44)

इसे भी पढ़ें: 25th Anniversary Mehndi Designs: सिल्वर जुबली पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए फुल हैंड अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में एक तरफ बड़े-बड़े फूलों का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। दूसरी तरफ जाली डिजाइन बनाया जाता है, ताकि मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगे। इसके साथ नीचे की तरप भी शेड वाला डिजाइन बनाया जाता है, ताकि हाथ अच्छे लगे।

5 - 2026-02-23T164844.080

इसे भी पढ़ें: दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस

रमजान में हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप भी मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Instagram/ Dev mehndi Artist/ Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।