
शादी-ब्याह हो या कोई खास त्योहार अधिकतर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी बनवाना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो अब आपको डिजाइंस को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट मंडला मेहंदी के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
अगर आपके घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन है और आप उस फंक्शन के लिए इजी और खूबसूरत मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह लोटस मोटिफ फ्लावर लीफ पैटर्न मंडला मेहंदी की डिजाइन बेस्ट हो सकती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस आपकी उंगलियां पूरी भर देगी और बिच में बना फ्लावर हाथों को रॉयल लुक देने में मदद करेगा। ऐसी मेहंदी डिजाइंस को आप किसी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।

आपके लिए इस तरह की खूबसूरत पैस्ले पैटर्न बैक हैंड मेहंदी डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप किसी भी खास मौके पर बनवा सकती हैं। यह न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगी, बल्कि आपके पूरे फंक्शन वाले लुक को बेहतर और खास बनाने में भी मदद करेगी। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस कम समय में और आसानी से लग जाएगी।

अगर आप किसी फेस्टिवल के दौरान सिंपल मेहंदी बनवाना चाहती हैं या खुद से मेहंदी ट्राई करना चाहती हैं, तो बिगनर्स के हिसाब से इस तरह की फूलों वाली पारंपरिक सर्कुलर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन सही रहेगी। ऐसी मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो महिलाओं के हाथों को खूबसूरत बना देगी साथ ही आपके लुक को भी बेहतर बनाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Mehndi Designs: फ्रंट हैंड मेहंदी के लिए यहां से लें एक से एक डिजाइन्स आइडिया
अगर आपको मेहंदी लगाने का बहुत शौक है और आप कभी भी किसी भी वक्त अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगा लेती हैं, तो आप इस तरह की टिक्की स्टाइल फ्लोरल पैटर्न मंडला मेहंदी को अपने हाथों पर बनाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकती है।

आप चाहें, तो किसी भी खास इवेंट पर या कोई खास फंक्शन पर इस तरह की खूबसूरत लोटस फ्लावर मोटिफ सर्कुलर मंडला मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं और अगर आपको मेहंदी बनाने का शौक है, तो आप अपने आप से भी इस तरह की आसान मेहंदी को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। यह बनाने में कम समय लेगी साथ ही दूर से देखने पर आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Kiran Shabbir/Fathima Naja/Padma/Amna Arshad/Jaspreet Kaur
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।