हैवी ब्राइडल मेहंदी की जगह आलिया की तरह लगवाएं मंडला मेहंदी डिजाइन

भरी-भरी ब्राइडल मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो आलिया की तरह इस लाइट डिजाइन वाली मेहंदी आर्ट को ट्राई करें।
Anuradha Gupta

14 अप्रैल 2022 को ही आलिया और रणबीर कपूर की शादी हुई है और तब से आलिया भट्ट की ब्राइडल मेहंदी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, आलिया ने अपने हाथों में ट्रेडिशनल अंदाज में ब्राइडल मेहंदी लगवाने की जगह मंडला आर्ट वाली मेहंदी डिजाइन लगवाई थी। 

आजकल मंडला आर्ट काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी आर्ट में लाइट डिजाइन होती हैं, जो बहुत ही कम समय में लग जाती है। बेस्ट बात तो यह है कि मेहंदी लगाने में जो लोग माहिर नहीं भी होते हैं, वह भी इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको मंडला मेहंदी डिजाइन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देख कर आप अपने लिए मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: घर पर नेचुरल गुड़ की मेहंदी बनाने का आसान तरीका, जानें स्टेप बाय स्टेप 

1 मल्‍टी सर्कल मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी की खास बात यह है कि आप इसे हाथ और पैर दोनों जगह लगा सकती हैं। हाथ में आप बैक मेहंदी डिजाइन के तौर पर भी इसे लगा सकती हैं। इस तस्‍वीर में मल्‍टी सर्कल मंडला मेहंदी डिजाइन नजर आ रही है। इस तरह की डिजाइन में आप गोले के अंदर गोला बनाती जाएं और हर सर्कल को भर्ती जाएं। 

इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर

2 बटरफ्लाई मंडला मेहंदी डिजाइन

इस तस्‍वीर में बटरफ्लाई और फ्लावर आर्ट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन को आप देख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो आपको अपनी उंगलियों पर भी मैचिंग डिजाइन ही लगानी चाहिए। ब्राइडल मेहंदी लगा रही हैं तो आप उंगलियों में ही अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकती हैं। 

3 लोटस मंडला आर्ट मेहंदी

मेहंदी की डिजाइन में कमल का फूल हो तो उसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। आप मंडला मेहंदी में भी कमल की डिजाइन को जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप इस तस्‍वीर को एक बार गौर से देखें। 

4 मंडला आर्ट विद जाल वर्क मेहंदी

अगर आप मेहंदी लगाने में बहुत माहिर नहीं हैं और बहुत अधिक फैंसी मेहंदी डिजाइन नहीं लगा सकती हैं, तो आपको इस तस्‍वीर को एक बार देखना चाहिए। इसमें बीच में गोलाकार मेहंदी डिजाइन बनाई गई है और उंगलियों की टिप में जालवर्क वाली मेहंदी की डिजाइन देखी जा सकती है। 

5 हैवी मंडला आर्ट मेंहदी डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन से आपका पूरा हाथ भर जाए, तो आप तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। 

6 डॉट वाली मंडला मेहंदी

अगर आप मेहंदी लगाने का सबसे आसान तरीका और डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको एक बार डॉट वाली मंडला आर्ट मेहंदी की यह डिजाइन ट्राई करनी चाहिए। रचने के बाद यह डिजाइन बहुत अच्छी नजर आती है। 

7 लाइन और डॉट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन

आप आसान और हैवी मंडला आर्ट डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखनी चाहिए। इसमें डॉट्स के साथ-साथ खुबसूरत लाइन वाली डिजाइन भी नजर आ रही है।  

8 बन्‍ना-बन्‍नी मंडला मेहंदी आर्ट

दुल्हन के हाथों में बन्‍ना-बन्‍नी मेहंदी लगाई जाती है। इसके साथ में और भी घनी मेहंदी डिजाइन लगाई जाती है। मगर आप यदि लाइट मेहंदी चाहती हैं, तो एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखें। 

9 छींट वाली मंडला मेहंदी डिजाइन

इस तस्‍वीर में बीच में मंडला मेहंदी डिजाइन के साथ डबल बेल डिजाइन नजर आ रही हैं, वहीं पूरे हाथ में छींट मेहंदी डिजाइन भी लगाई गई है, जो हाथों को बहुत ही खूबसूरत लुक दे रही है।  

उम्मीद है कि ये मेहंदी डिजाइंस आपको पसंद आई होंगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Easy Mehndi Designs Latest Mehendi Mehendi Designs Significance Of Mehendi shubhvivah beauty Shubhbandhan