herzindagi
easy finger mehndi designs

मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर

अगर आप अपनी उंगलियों पर कुछ शानदार मेहंदी डिजाइन के आइडियाज ढूंढ रही हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-02-25, 17:25 IST

मेहंदी लगाना नई नहीं, बल्कि एक बहुत पुरानी भारतीय परंपरा है। हालांकि पहले के समय में मेहंदी के छाप हाथ और पैरों पर लगाकर यह परंपरा पूरी कर दी जाती थी, लेकिन आज मेहंदी लगाना कई मामलों में इवॉल्व हुआ है। हमने मेहंदी के डिजाइन में नए-नए ट्रेंड्स देखे हैं। मगर अब भी मेहंदी लगाते वक्त हमारा ध्यान सिर्फ हाथों तक जाता है और उंगलियों में हम कोई घिसा-पिटा सा पैटर्न लगा लेते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि आप उंगलियों पर भी बहुत अच्छे, आसान, इंट्रीकेट और लेटेस्ट डिजाइन पैटर्न लगवा सकती हैं। हर फंक्शन में एक जैसी मेहंदी लगाने से अच्छा है कि आप उसमें एक्सपेरिमेंट करें। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Latest Mehndi Design) लेकर आए हैं।

ट्राइबल पैटर्न

tribal mehndi pattern

लाइन्स और डॉट्स को मिलाकर आप एक अच्छा पैटर्न बना सकती हैं। यह पैटर्न अभी कुछ समय से बहुत ज्यादा चलन में है। आपको बता दें कि इसे ट्राइबल पैटर्न कहा जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको मॉर्डन और प्राचीन दोनों तरह का लुक देता है। डॉट्स, लाइन्स, पत्तियों और आकार को जोड़कर ट्राइबल डिजाइन बनाया जाता है। तो अगली बार आपको मॉर्डन और ट्रेडिशनल का फ्यूजन चाहिए हो तो इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।

अट्रैक्टिव रिंग पैटर्न

attractive ringer finger mehndi pattern

मेहंदी पैटर्न को आप रिंग्स की तरह भी उंगलियों पर बनवा सकती हैं, यह एकदम ट्रेडिशनल से मॉर्डन लुक देता है। अगर आप अपने फंक्शन में हाथों को भरना नहीं चाहती हैं, तो उंगलियों पर अट्रैक्टिव रिंग पैटर्न बना सकती हैं। वहीं आप इस पैटर्न को किसी भी तरह से जैसे डॉट्स या लाइन्स में बनाकर बना सकती हैं और इसे बाकी मेहंदी पैटर्न से कंबाइन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स हैं ट्रेंड में, अपने हाथों पर भी लगाएं आप

ऑर्नामेंटल पैटर्न

आपने कई लड़कियों को उंगलियों से पाम पर एक सुंदर ऑर्नामेंटल पैटर्न बनाए हुए देखा होगा। आप भी इस पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। चूंकि यह गहने जैसा लगता है, तो जरूरी नहीं कि आपको हाथों में कुछ पहनने की जरूरत हो। अगर आप हाथ फूल पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो उसे छोड़कर यह पैटर्न बनवा सकती हैं। सिंपल बनाने के लिए इसे एक उंगली से और थोड़ा और हैवी बनाने के लिए इसे दो उंगलियों पर डिजाइन करवा सकती हैं।

इंट्रीकेट पैटर्न

intricate mehndi design

अगर आप ट्रेडिशनल मेंहदी डिजाइन की फैन हैं, तो आपको अन्य डिजाइन या पैटर्न के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए और इंट्रीकेट और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन के साथ जाना चाहिए। आप बड़े डॉट्स, जाल, अम्बियां, फूल और लाइन्स के साथ बहुत ही पारंपरिक तौर से इसे बनवा सकती हैं। ब्राइड्स पर खासतौर से यह पैटर्न अच्छा लगता है। अगर आप दुल्हन हैं या बनने वाली हैं तो आप कुछ शानदार डिटेल्ड और इंट्रीकेट डिजाइन पर गौर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : दुल्हन की बहन के हाथों में खूब जंचेंगे मेहंदी के ये डिजाइन

मंडला पैटर्न

mandala mehndi pattern

अगर आपको लगता है कि मंडला मेहंदी पैटर्न सिर्फ हाथों पर ही बनाया जा सकता है तो आप एकदम गलत हैं। आप मंडला आर्ट को बड़ी सुंदर तरीके उंगलियों पर भी बनवा सकती हैं। जरूरत है कि आपका मेहंदी आर्टिस्ट उसे सही तरह से बना सके। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर इसे थोड़ा सा ट्वीक कर सकती हैं और ट्रेडिशनल और मॉर्डन पैटर्न बनवा सकती हैं।

इसके अलावा आप फ्लोरल वाइन्स, रोज, अरेबिक लेस, लीफ पैटर्न आदि कितने मेहंदी डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और इस तरह के अन्य मेहंदी डिजाइन जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: shaadidukaan,ipinimg,weddingz

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।