जब भी हम एक दुल्हन की कल्पना करते हैं तो भारी भरकम ज्वैलरी और लहंगे में सजी एक छवि सामने उभरती है। उसके कपड़ों व गहनों की ही तरह हाथों पर भी हैवी मेहंदी लगाई जाती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हैवी ब्राइडल मेहंदी दुल्हन के हाथ को बेहद खूबसूरत बनाते हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर सिंपल मेहंदी डिजाइन्स का भी अपना एक ग्रेस होता है। आजकल जिस तरह लाइट लहंगे, गहने व मेकअप का चलन है, उसी तरह आप मिनिमम मेहंदी की मदद से भी अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। मिनिमम मेहंदी डिजाइन न सिर्फ आजकल ट्रेंड में हैं, बल्कि इस तरह आप अपने हाथों पर कई डिफरेंट डिजाइन्स उकेर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको शादी के अवसर के लिए कुछ बेहतरीन मिनिमम लेकिन ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें: मेहंदी के फीके पड़े रंग को हथेली से इन घरेलू तरीकों से छुड़ाएं
यह एक बेहद यूनिक मेहंदी डिजाइन है और हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है। इस मेहंदी डिजाइन में आप बर्ड व उसके पिंजरे का डिजाइन हाथ पर बनवा सकती हैं। वैसे अगर आप बर्ड मोटिफ के जरिए प्रेम को प्रदर्शित करना चाहती हैं तो दो बर्ड के डिजाइन बनवाना भी अच्छा विचार हो सकता है।
यह एक बेहद ही सिंपल मेहंदी डिजाइन है, जिसमें हाथों पर सर्कुलर मोटिफ बनाया जाता है। यह उन पारंपरिक दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट है, जो अपने मेहंदी डिजाइन को मिनिमम रखना चाहती हैं।
लेस पैटर्न मेहंदी डिजाइन आजकल काफी चलन में हैं। इसमें आपके हाथ सिंपल होने के बावजूद भी खूबसूरत नजर आते हैं। इस लेस पैटर्न की खूबसूरती बढ़ाने के लि आप इसमें फ्लोरल पैटर्न को शामिल कर सकती हैं। लेस और फ्लोरल पैटर्न आपके हाथों को एक बेहतरीन लुक देंगे।
यह एक ऐसा डिजाइन है, जिसे आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें हाथों के पिछले हिस्से पर मेहंदी को इस तरह उकेरा जाता है कि वह ग्लव्स लुक देते हैं। अगर आप अपने खास दिन पर हाथों पर एक हटकर डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो इस ग्लव्स स्टाइल मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं।
अगर आप अपने खास दिन पर एक यूनिक मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो कलर्ड मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इस कलर्ड मेहंदी के जरिए आप अपनी पसंद के किसी भी डिजाइन को और भी अधिक खास बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latest Bridal Mehndi Designs: होने वाले पति के चेहरे से लेकर हनीमून की प्लानिंग तक, मेहंदी की डिजाइन में दिखेगा सब कुछ
कफ स्टाइल पैटर्न इन दिनों ट्रेंड में हैं। यह मेहंदी का एक मॉडर्न रूप है, जो आपके हाथों की बजाय कलाई पर फोकस करता है। इस मेहंदी को देखकर लगता है कि जैसे आपने हाथों में सुंदर हैंड ज्वैलरी या हाथफूल पहना हो।
यह भी ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जो आजकल काफी चलन में है। पर्सनलाइज्ड मेहंदी को आप अपने तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि आप इसमें कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जैसे आप अपनी लवस्टोरी को मेहंदी के डिजाइन के जरिए हाथों पर उकेर सकती हैं। युविका चैधरी ने भी अपनी ब्राइडल मेहंदी में अपनी लव स्टोरी को हाथों पर डिजाइन करवाया था।
अगर आप हाथों की तरह पैरों पर भी मिनिमम मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बीड्स व फ्लोरल मोटिफ को चुन सकती हैं। यह सिंपल व स्टाइलिश लेग मेहंदी डिजाइन है। यकीन मानिए, इस डिजाइन को चुनने के बाद आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।