हर लड़की के लिए उसकी शादी किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं होती। इस दिन को खास बनाने के लिए और अपने होने वाले पति के लिए किए गए दुल्हन के श्रृंगार में कोई भी लड़की कमी नहीं छोड़ती। हर लड़की चाहती हैं कि वह दुनिया कि सबसे खूबसूरत दुल्हन लगे। इसके लिए वह महीने भर पहले से तैयारियां भी शुरू कर देती है। डिजाइनर आउटफिट्स, सुंदर गहने और ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ दुल्हन की मेहंदी भी बेहद खास होती हैं। अपनी ब्राइडल मेहंदी के लिए हर लड़की उत्साहित रहती है। हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी मेहंदी देख कर लोग हैरान रह जाएं। इतना ही नहीं जितनी फिक्र दुल्हन को मेहंदी के रंग की होती है उतनी ही फिक्र मेहंदी की डिजाइन की भी होती है। मेहंदी में हर दिन लेटेस्ट डिजाइन आते रहते हैं। खासतौर पर बात जब ब्राइडल मेहंदी की होती है,तो हर लड़की चाहती है कि उसकी मेहंदी की डिजाइन ऐसी हो जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही डिजाइंस के बारे में बताएंगे जो आपकी ब्राइडल मेहंदी को यूनीक बना देगी।
मेहंदी की डिजाइंस में आपने फूल, बेल, पत्ती, हाथी-घोड़े, डोली, दूल्हा-दुल्हन और ढोल-शहनाई देखी होगी। मगर, अब हर दुल्हन की चाहत होती हैं कि उसकी मेहंदी में कुछ ऐसा होना चाहिए जो दूसरी दुल्हन की ब्राइडल मेहंदी से उसकी मेहंदी को अलग कर दे। लड़कियों की इस ख्वाहिश के चलते मेहंदी आर्टिस्ट्स भी नई नई डिजाइंस के साथ हाजिर हैं। चलिए आपको ऐसी ही थीम बेस्ड ब्राइडल मेहंदी के बारे में बताते है।
इसे जरूर पढ़ें: Mehendi Fashion: काली नहीं सफेद मेहंदी का है ट्रेंड, देखें लेटेस्ट डिजाइन
Image Credit:Arpit Mehendi Artist
दूल्हे की तस्वीर वाली डिजाइन
ब्राइडल मेहंदी में दूल्हा और दुल्हन वाली डिजाइन अब पुरानी हो चुकी है। अब दूल्हे और दुल्हन की जगह आप अपने हाथों में अपने होने वाले दूल्हे की हू-ब-हू तस्वीर बनावा सकती हैं। इसे पोट्रेड मेहंदी कहा जाता है। इस मेहंदी की डिमांड अब हर दिन बढ़ती जा रही। अगर आप यह मेहंदी लगवाती हैं तो आपकी मेहंदी एकदम यूनिक होगीहोगी, जाहिर है कि आपके पति के फेस जैसा फेस किसी का नहीं होगा। आप चाहें तो एक हाथ पर दूल्हे का फेस तो दूसरे हाथ पर अपना फेस बनवा सकती हैं। आपकी मेहंदी जब आपके पति देखेंगे तो वह देखते ही रह जाएंगे। बाजर में आपको मेहंदी आर्टिस्ट इस मेहंदी को लगवाने के लिए ₹ 3000 से ₹ 30 हजार तक ले सकते हैं। इस मेहंदी डिजाइन को लगवाने में आपको 4 से 5 घंटे भी तलग सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी के फीके पड़े रंग को हथेली से इन घरेलू तरीकोंं से छुड़ाएंImage Credit:Arpit Mehendi Artist
डेस्टिनेशन मैरिज डिजाइन
आजकल कपल्स के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बहुत देखा जा रहा है। कपल्स के बीच में यह बात पहले ही डिसाइड हो जाती है कि वह कहां शादी करना चाहतें। इससे शादी और भी इंटरेस्टिंग हो जाती है। अब जब आप शादी इतनी लैविश करने जा रही हैं तो आपकी मेहंदी भी तो स्पेशन होनी चाहिए। इसके लिए आप अपने हाथों में डेस्टिनेशन वेडिंग मेहंदी की डिजाइन बनवा सकती हैं। जैसे अगर आपकी शादी आगरा में हो रही है तो आप ताजमहल की डिजाइन बनवा सकती हैं, वहीं उदयपुर में होने जा रही हैं तो वहां के किसी पैलेस की डिजाइन बनवा सकती हैं। आप किसी मॉन्यूमेंट के अलावा उस शहर की प्रसिद्ध चीजों के चित्र भी बनवा सकती हैं। मेहंदी की यह डिजाइन भी आपकी ब्राइडल मेहंदी को नया और यूनीक अंदाज देगी। बाजर में इस मेहंदी के रेट ₹ 5 हजार से ₹ 10 हजार तक हैं। इसे लगवाने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
हनीमून प्लानिंग डिजाइन
हनीमून की प्लानिंग आजकल शादी से पहले ही हो जाती है। देश में ही कहीं घूमना है या फिर विदेश में कपल्स पहले ही एक दूसरे से डिसकस कर लेते हैं। अगर आपकी डिसकशन हो चुका है तो अपनी ब्राइडल मेहंदी में आप इस जगह का जिक्र डिजाइंस में कर सकती हैं। आजकल हनीमून डिजाइन वाली मेहंदी बहुत चलन में हैं। मगर, आपको यह बात डिजाइन तैय करने से पहले ही आर्टिस्ट को बतानी होगी क्योंकि इसके बाद आर्टिस्ट तय करेगा कि वह आपके हाथों में हनीमून डेस्टिनेशन के साथ और कौन सी डिजाइन क्लब करेगा। यह मेहंदी आप ₹ 10 हजार से ₹ 20 में लगवा सकती हैं। आप इसमें जिस जगह घूमने जा रही हैं, कैसे जा रही हैं, वहां क्या करने वाली हैं सभी के चित्र बनवा सकती हैं।
लवस्टोरी डिजाइन
अगर आपकी लव मैरिज हो रही है तो आप अपनी लवस्टोरी को अपनी ब्राइडल मेहंदी के जरिए फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इसमें डिजाइन से ज्यादा डेट, टाइम, रीजन और बेस्ट मोमेंट्स का डिस्क्रिप्शन लिखवा सकती हैं। आप अपनी लवस्टोरी मेहंदी में रोमांटिक पिक्चर्स भी बनवा सकती हैं। यह मेहंदी भी आपकी ब्राइडल मेहंदी को दूसरी दुल्हनों की मेहंदी से अलग कर देगी। इस मेहंदी के रेट आपकी डिजाइन पर निर्भर करते हैं और समय भी। आपको इस मेहंदी को लगवाने से पहले ही आर्टिस्ट को सारी डीटेल्स देनी होगी।
मेहंदी की लेटेस्ट डिजइन को देखने के लिए आप यहां पर क्लिक कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों