herzindagi
deepika padukone bridal mehendi inside pictures main

दीपिका पादुकोण की ब्राइडल मेहंदी सेरेमनी के अंदर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर पर उनके फैंस की नज़र है। दीपिका और रणवीर ने फैंस के साथ अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-20, 18:36 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर पर उनके फैंस की नज़र है। दीपिका और रणवीर ने फैंस के साथ अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण के हाथों में ब्राइडल मेहंदी लग रही है और रणवीर सिंह अपनी मेहंदी सेरेमनी में मेहमानों के साथ जमकर डांस कर रहे थे। 

deepika padukone ranveer singh bridal mehendi inside pictures

Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक साथ बैठे हैं। दीपिका के हाथों में ऊपर तक मेहंदी लगी है को रणवीर सिंह ने अपने एक हाथ की हथेली पर दीपक का डिज़ाइन बनाया है और उसके नीचे हिंदी में दीपिका लिखा है और उसके आस पास स्टार्स भी बनवाए हैं। 

deepika padukone bridal mehendi ranveer singh dance

Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram

रणवीर सिंह ने प्रिंटिड अनारकली कुर्ता पहना था जिसके ऊपर उन्होंने बॉर्डर वाली हाफ जैकेट पहनी थी। रणवीर सिंह का ये लुक उनकी एपिक फिल्मों से इन्सपायर था। बॉलीवुड की पदमावती से शादी के सात फेरे लेने से पहले रणवीर सिंह कितने खुश थे ये आप इन तस्वीरों में देख सकती हैं।

Read more: रणवीर की इन बातों पर दीपिका की आंखें भर आईं, ऐसी रही ‘दीपवीर’ की संगीत सेरेमनी

deepika ranveer singh mehendi ceremony

Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram

दीपिका पादुकोण ने भी अपने हाथों में रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी लगाने के बाद जमकर डांस किया। इनके आउटफिट को देखकर एक बात तो क्लीयर है कि इनकी मेहंदी सेरेमनी का थीम रजवाड़ा था। क्योंकि दीपिका पादुकोण बिल्कुल रॉयल लुक में ही तैयार हुई थी।  

Read more: दीपिका पादुकोण की वेडिंग रिंग, ब्राइडल लहंगे और गहनों की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

deepika padukone bridal mehendi inside pictures

Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी पर आए सभी सेलिब्रिटी इंडियन और एथनिक अटायर में ही थे लेकिन किसी सपने या फिल्मों की तरह इनकी शादी की लोकेशन, आउटफिट्स, मेकअप, ज्वेलरी एकदम परफेक्ट थी। अभी तक बॉलीवुड में हुई हर शादी को रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी ने बीट कर फैशन से लिहाज़ से भी कहीं पीछे छोड़ दिया है। दीपिका और रणवीर से पहले हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी की थी लेकिन जिस तरह से रणवीर सिंह और दीपिका की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है वो रिकॉर्ड अभी तक कोई दूसरा स्टार नहीं बना पाया है। 

 

deepika padukone bridal mehendi dance

Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram

दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर सोफ्ट पिंक कलर का लखनवी लाचा पहना। इस डिज़ाइनर आउटफिट के दुपट्टे के साथ दीपिका पादुकोण ने एक अलग से लाल दुपट्टा ओढ़ा जिसके बॉर्डर पर गोटा पट्टी और मिरर वर्र हुआ था।

Read more: दीपिका पादुकोण का ब्राइडल दुपट्टा हुआ उनके लहंगे से ज्यादा पॉपुलर

दीपिका पादुकोण ने गले में मोतियो का लड़ी वाला रानी हार, मैचिंग के ईयररिंग, बीच की मांग निकालकर लो बन हेयरस्टाइल और नेचूरल मेकअप कर रखा था। दीपिका पादुकोण का ये ब्राइडल मेहंदी लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। मेहंदी लगे हाथों में दीपिका ने उन्हें ऊपर उठाकर अपनी ही मस्ती में खूब डांस किया। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।