Tue Mar 24, 2026 | Updated 01:47 AM IST HZ Awards 2026
 deepika padukone is facing online criticism

रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

'धुरंधर 2' इन दिनों हर जगह छाई हुई है और ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, बल्कि रणवीर सिंह को उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें भी मिल रही हैं, लेकिन इसी बीज एक खास वजह से दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा है।  
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 14:03 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इस गुरुवार को थियेटर्स में रिलीज हुई है और इससे पहले बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गए थे। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज था और रिलीज के बाद फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' न केवल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, बल्कि फिल्म में सभी किरदारों की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ भी हो रही है। खासतौर पर रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में जिस तरह खुद को ढाला, उसे लेकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक, कई सेलेब्स ने भी रणवीर सिंह और फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की पूरी टीम की तारीफ में सोशल मीडिया पर स्टोरीज पोस्ट कीं, लेकिन इसी बीच एक खास वजह से दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण?

deepika padukone trolleed
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद जहां हर तरफ रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण ने 'धुरंधर 2' और पति की सक्सेस के बाद कोई पोस्ट नहीं किया है। उन्होंने न ही फिल्म की टीम के लिए कोई स्टोरी पोस्ट की और न ही फिल्म के किसी प्रमोशनल इवेंट में वो रणवीर सिंह संग कहीं नजर आईं और ऐसे में वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दीपिका पादुकोण की इस बात को लेकर यूजर्स उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि दीपिका, रणवीर सिंह की सफलता से खुश नहीं हैं, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर दीपिका और रणवीर के रिश्ते में खटास की अटकलें भी लगा डालीं। कई यूजर्स का ये भी कहना है कि दीपिका लेफ्टिस्ट सपोर्टर हैं और इसलिए अपनी पीआर इमेज का ध्यान रखते हुए उन्होंने कुछ पोस्ट नहीं किया।

ranveer singh dhurandhar

कुछ ट्रोलर्स की मानें को बॉलीवुड में खेमे बंटे हुए हैं और इसलिए दीपिका पादुकोण ने आदित्य धर की फिल्म को सपोर्ट नहीं किया। इस बात को लेकर कई यूजर्स ने दीपिका की यामी गौतम से भी तुलना कर डाली और कहा कि एक तरफ यामी गौतम हर जगह अपने पति आदित्य धर को सपोर्ट करती नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने रणवीर की सफलता पर चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें- Dhurandar 2 Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस बोले-मास्टरपीस है फिल्म

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में भी उतरे हैं फैंस

ranveer deepika lunch selife
जहां एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लिए कुछ पोस्ट न किए जाने को लेकर यूजर्स दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दीपिका के फैंस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हर बात को पोस्ट करना जरूरी नहीं होता है, दीपिका हमेशा से रणवीर सिंह को सपोर्ट करती नजर आती हैं और रणवीर खुद भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं। इसी बीच दीपिका और रणवीर की एक सेल्फी भी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद दोनों लंच डेट पर पहुंचे थे और ये तस्वीर तभी की है। ऐसे में फैंस का कहना है कि दीपिका और रणवीर साइलेंटली फिल्म की सफलता को एज्वॉय कर रहे हैं।

  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस फिलहाल हर तरफ छाई हुई है। जहां ट्रोलर्स फिल्म के लिए कुछ पोस्ट न करने को लेकर दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई फैंस का कहना है कि इस बात को बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।