
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के पहले पार्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसी वजह से दूसरे पार्ट को लेकर काफी बज बना हुआ था। ऐसे में जब 'धुरंधर: द रिवेंज' परदे पर उतरी, तो सभी को लगा कि ये कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी और अब ऐसा ही होता दिख रहा है। फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर रही थी और ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने धुआंधार ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अब सभी फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि पहले मंडे पर फिल्म थियेटर्स में क्या जलवा दिखाएगी, चलिए आपको बताते हैं कि 5वें दिन 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी?
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मानो तूफान ला दिया है। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और पहले दिन 102.55 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दूसरे दिन यानी फ्राइडे को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए थे। इसके बाद तीसरे और चौथे दिन यानी वीकेंड पर फिल्म की कमाई मे उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए। बात अगर पांचवे दिन यानी पहले मंडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें, तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबि, फिल्म ने दोपहर तक 13.97 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें शाम और रात के शोज का कलेक्शन अभी जुड़ना बाकी है।
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी आएंगी नजर, पति आदित्य धर की फिल्म में ये होगा एक्ट्रेस का रोल
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और अभी तक फिल्म घरेलू ऑफिस पर 468.09 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अभी इसमें आज के शाम और रात के शोज का आंकड़ा जुड़ना बाकी है। ऐसे में ये फिल्म आज या कल तक घरेलू ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर में 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और आज या कल तक 700 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और जमकर तारीफ बटोर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।