Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:21 AM IST
herzindagi
 Dhurandhar The Revenge Preview Collection

Dhurandhar 2 Previews: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज आज, रणवीर सिंह की फिल्म कितने करोड़ से खोल सकती है खाता, जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन?

'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज आज शाम 5 बजे से हैं और लगभग सभी शोज हाउसफुल नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म कितने करोड़ से खाता खोल सकती है?  
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 11:11 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बना हुआ है। फाइनली आज यानी 18 मार्च को मूवी के पेड प्रीव्यू शोज हैं और कल यानी 19 मार्च को ये फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में उतरेगी। शो को लेकर फैंस में इस कदर क्रेज है कि इसके पेड प्रीव्यू शोज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके लगभग सभी शोज हाउसफुल हैं और आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' की पॉपुलैरिटी और इसका क्रेज फिलहाल सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज को तो शानदार रिस्पॉन्स मिल ही रहा है, साथ ही रेगुलर शोज के लिए भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। चलिए आपको बताते है इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन क्या है?

'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएंगे और कल ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म के ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है। मेकर्स ने पेड प्रीव्यू के तौर पर एक अच्छा दाव चला था और ये सफल होता दिख रहा है,क्योंकि प्रीव्यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने आसमान छू लिया है। फिल्म के बारे में ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपोर्ट कहती है कि ये फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन में शाहरुख खान की 'पठान' (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (63 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पेड प्रिव्यू शोज और ओपनिंग डे मिलाकर 100 करोड़ा का आंकड़ा छू सकती है।  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म पेड प्रिव्यूज से ही लगभग 50 करोड़ की कमाई कर सकती है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। ऐसे में ये फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने की रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का 31 साल का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बॉक्‍स ऑफिस पर ला दिया तूफान

'धुरंधर 2' पहले दिन अपने नाम कर सकती है कई बड़े रिकॉर्ड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर 2' को लेकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो बज है ही, लेकिन इस फिल्म को ओवरसीज भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म अगर ओपनिंग डे पर 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लेती है, तो ये 'आरआरआर' और 'बाहुबली 2' के कलेक्शन के आस-पास पहुंच सकती है। बता दें कि 'आरआरआर' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपये और 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' ने 214 करोड़ रुपये कमाए थे। शाहरुख खान की 'जवान' ने 1160 करोड़ रुपये से ज्यादा का कुल कलेक्शन किया, जिसे 'धुरंधर' ने पीछे छोड़ दिया था। अब 'धुरंधर 2' क्या कमाल करती है, ये देखने लायक होगा। फिल्म की कमाई पर इसके रिव्यूज का भी असर पड़ेगा। अगर आज पेड प्रिव्यूज के बाद इसे अच्छे रिव्यूज मिलते हैं, तो इससे ओपनिंग डे कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Re Release: बड़े परदे पर दोबारा उतरी 'धुरंधर', दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले मेकर्स ने चला बड़ा दाव

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज शोज आज शाम से हैं और फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।