Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:54 AM IST
herzindagi
Shah Rukh Khan DDLJ slot shifted because of dhurandhar 2

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का 31 साल का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बॉक्‍स ऑफिस पर ला दिया तूफान

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर लंबे समय से बज है। फिल्म के कल पेड प्रीव्यूज हैं और परसों ये फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ किए हैं और किंग खान की बादशाहत को भी तगड़ा झटका दिया है।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 18:50 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज से पहले ही इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस में इसकी दीवानगी इस हद तक है इसके पेड प्रीव्यूज के कुछ टिकट्स 3000 रुपये तक बिके हैं। फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और कल शाम (18 मार्च) 5 बजे से शो के पेड प्रीव्‍यू शोज शुरू हो जाएंगे। 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज के लगभग सभी शोज हाउसफुल हैं और एडवांस बुकिंग में फिल्म धमाल मचा रही है। फिल्म देखने को लेकर लोगों में इतनी एक्साइटमेंट है कि इसके रात के शोज भी लगभग पूरे भरे हुए हैं। इतना ही नहीं, फैंस की डिमांड को देखते हुए कई थियेटर्स में इसके एक्स्ट्रा शोज बढ़ाए गए हैं और इसी वजह से शाहरुख खान का 31 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का सालों पुराना रिकॉर्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर 2' को लेकर फैंस में इस कदर क्रेज है कि 31 सालों में पहली बार मुंबई के 'मराठा मंदिर' में शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के शोट टाइम में बदलाव किया गया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का रनटाइम लगभग 4 घंटे का है और फैंस इसके ज्यादा शोज की डिमांड कर रहे हैं, इसी वजह से शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे जो पिछले 31 सालों से मराठा मंदिर में सुबह 11.30 बजे के शो में दिखाई जा रही थी, वो अब 18 मार्च से सुबह 10:00 बजे दिखाई जाएगी और आगे के सभी शोज 'धुरंधर 2' के नाम रहेंगे। बता दें कि इतने सालों में इससे पहले किसी भी फिल्म की रिलीज के वक्त ये बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Re Release: बड़े परदे पर दोबारा उतरी 'धुरंधर', दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले मेकर्स ने चला बड़ा दाव

'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग में कर रही है जबरदस्त कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आएगी। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म पेड प्रीव्यूज और नॉर्मल दिनों की एडवांस बुकिंग में ही तगड़ी कमाई कर रही है। आज सुबह तक ओपनिंग डे और प्रीव्यू मिलाकर फिल्म के लगभग 26761 शोज बुक किए जा चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मार्च के पेड प्रिव्यूज के लिए लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में आज दोपहर तक 40.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग फिलहाल हिंदी वर्जन में हो रही है और इसकी डिमांड देखते हुए कई शहरों में इसके शोज 24*7 किए जा रहे हैं। ऐसे में पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डे मिलाकर फिल्म 100 करोड़ से खाता खोल सकती है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म


रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।