
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस फिलहाल कुछ समय से बड़े परदे से दूर हैं, लेकिन उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है। इधर दीपिका के हाथ से पिछले कुछ वक्त में 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' जैसे कई बड़े प्रोजेक्टस निकल चुके हैं और अब खबरों की मानें तो हॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट से भी दीपिका हाथ धो बैठी हैं। दीपिका को हॉलीवुड कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' ऑफर हुई थीं, लेकिन एक खास वजह से एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया है। XXX: Return of Xander Cage के बाद जो फैंस दीपिका के किसी नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये काफी शॉकिंग हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण को पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस सीरीज में दीपिका को शामिल करने के लिए ऑडिशन लेना चाहते थे, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थीं और ऐसे में उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा। दरअसल, मेकर्स की तरफ से इस सीरीज की कास्टिंग के लिए ऑडिशन बहुत जरूरी होता है, लेकिन दीपिका को ये मंजूर नहीं था और उन्हें इस वजह से ये सीरीज छोड़नी पड़ी। बता दें कि 'द व्हाइट लोटस' के तीसरे सीजन के लिए भी दीपिका को अप्रोच किया गया था, लेकिन उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं और इसलिए तब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें बर्थडे पर शुरू की खास पहल, नए कलाकारों का सपना पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बढ़ाया हाथ
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण के आने वाले प्रोजेक्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस नवंबर 2026 में शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और फैंस शाहरुख के साथ दीपिका को फिर से देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसके अलावा, दीपिका 'जवान' डायरेक्टर एटली और अल्लू अर्जुन की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?
फैंस को फिलहाल दीपिका पादुकोण को किसी नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।