herzindagi
kalki 2

1000 करोड़ वाली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका, जानें कौन है वो एक्ट्रेस जो कल्कि 2 में लेगी उनकी जगह

प्रभास की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल 'कल्कि 2' को लेकर अफवाहें हैं कि दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया जा सकता है। शूटिंग शेड्यूल पर मतभेदों के चलते उनकी जगह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 15:19 IST

प्रभास की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल को लेकर इन दिनों कई अफवाहें उठी हैं। ऐसे में बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से रिप्लेस किया जा सकता है। अगर की मानें तो शूटिंग शेड्यूल और फ्लेक्सिबल शिफ्ट्स को लेकर मेकर्स के साथ हुए मतभेदों के चलते दीपिका को इस प्रोजेक्ट से बाहर किया जा सकता है। वहीं, उनकी जगह लेने के लिए अब साउथ इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस पर कोी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में बता दें कि इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

किसकी हो सकती है एंट्री?

दीपिका के बाहर होने के बाद अब चर्चा है कि उनकी जगह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही आ सकती हैं और बड़े पर्दें पर दिखाई दे सकती हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो पर्दे पर प्रभास और साई पल्लवी की एक बिल्कुल फ्रेश जोड़ी देखने को मिल सकती है। अब देखना ये है कि क्या सभी को ये पसंद आएगी या नहीं। हालांकि, अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट का का इंतजार है, लेकिन फैंस इस संभावित बदलाव को लेकर काफी उत्साहित हैं।

kalki 2

बता दें कि साई रामायण फिल्म, जो कि नितेश तिवारी की है, में रणबीर कपूर के साथ 'माता सीता' के मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इससे अलग एक दिन फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की है, इस फिल्म में वह आमिर के बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत 

कल्कि 2 का बजट

कल्कि 2898 AD 2 का बजट पहले हिस्से के लिए भी विशाल होने वाला है। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज अपनी भूमिकाओं से सबका मन जीतने के लिए तैयार हैं। सीक्वल में हाई लेवल VFX और जबरदस्त एक्शन सीन्स की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें - तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव

कल्कि का कलेक्शन क्या रहा?

बता दें कि कल्कि फिल्म ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली भारत की 7वीं फिल्म बनी थी। वहीं, इस फिल्म के साथ प्रभास तीसरे अभिनेता बन गए हैं, जिनकी दो फिल्मों (बाहुबली 2 और कल्कि) ने ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। पहले और दूसरे नंबर पर शाहरुख खान और एस.एस. राजामौली का नाम शामिल है। ध्यान दें कि कल्कि फिल्म का निर्माण करीब ₹600 करोड़ के विशाल बजट में किया गया था, जिसे फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से आसानी से वसूल लिया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।