herzindagi
image

दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें बर्थडे पर शुरू की खास पहल, नए कलाकारों का सपना पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बढ़ाया हाथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर नए टैलेंट्स के लिए खास प्रोग्राम लॉन्च किया है। उन्होंने नए कलाकारों के सपनों को पूरा करने के लिए 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत का ऐलान किया है।    
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 18:02 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आज यानी 5 जनवरी, 2026 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह जहां इन दिनों 'धुरंधर' की सक्सेस को एज्वॉय कर रहे हैं, वहीं दीपिका अपनी बेटी दुआ के साथ वक्त बिता रही हैं और शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग मे नजर आने वाली हैं। दीपिका ने अपने बर्थडे पर एक खास पहल की है, जिसके लिए वो तारीफें बटोर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो नए टैलेंट को अपना हुनर दिखाने और क्रिएटिव वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा। इसके बाद में एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या है ये खास शुरुआत और इसे लेकर एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे पर की 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें बर्थडे पर 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। जो लोग फिल्म, टीवी और ऐड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में सही जानकारी नहीं है, ये प्लेटफॉर्म उनके लिए है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ये भी बताया है कि कैसे नए कलाकार अपना काम इस पर शेयर कर सकते हैं। दीपिका ने कहा, "पिछले एक साल से मैं हमारे देश और दुनियाभर के क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें देखने, सुनने और एक्सपीरियेंस करने का प्लेटफॉर्म देने के बारे में सोच रही हूं। मेरे प्रोग्राम क्रिएट वीद मी का यह पहला फेज है और इसमें क्रिएटिव टैलेंट्स को मौका दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- कई बड़ी फिल्मों से आउट होने के Deepika Padukone के बाद हाथ लगी ब्लॉकबस्टर मूवी, विक्‍की कौशल के साथ कर रही हैं काम

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


दीपिका पादुकोण लंबे समय से फिल्मी परदे से गायब हैं। साल 2024 में बेटी के जन्म के बाद दीपिका मदरहुड को एज्वॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दीवाली के मौके पर बेटी दुआ पादुकोण सिंह से फैंस को मिलवाया था और बहुत प्यारी फोटोज शेयर की थीं। फिलहाल दीपिका अपने कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने एक फोटो शेयर करके बताया था कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के फिल्म 'महावतार; में नजर आने की भी चर्चा है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल हों


यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'किंग' में क्या होगा दीपिका पादुकोण का रोल? छठी बार बादशाह के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन, फिल्म के सेट से वायरल हुईं फर्स्ट लुक की तस्वीरें


दीपिका पादुकोण ने अपनी इस नई पहल के जरिए एक तरह से फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Deepika Padukone

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।