
Priyanka Chopra Comeback In Indian Cinema: ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस Priyanka Chopra अब एक बार फिर इंडियन सिनेमा में नजर आने वाली हैं। लंबे समय से वाे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर रही थीं। अब करीब सात साल बाद उनका देसी लुक पर्दे पर कमबैक कर रहा है। अब वो बड़े लेवल की फिल्म में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) है। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से पहले डायरेक्टर से एक बड़ी शर्त रखी थी। आइए जानते हैं-
-1770975007119.jpg)
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर SS Rajamouli की नई फिल्म वाराणसी से इंडियन सिनेमा में लौट रही हैं। ये साल 2027 में 7 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu लीड रोल में नजर आएंगे। इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Desi Girl Priyanka Chopra लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। राजामौली की इस फिल्म वाराणसी को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर तक, कैसा था ग्लोबल इंडियन सेलेब्रिटीज का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट?
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि फिल्म के लिए हां कहने से पहले उन्होंने एक शर्त रखी थी। उन्होंने राजामौली से कहा कि अगर वो इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं, तो फिल्म में एक डांस सीक्वेंस जरूर होना चाहिए। प्रियंका का मानना है कि काफी समय से उन्होंने किसी इंडियन फिल्म में डांस नहीं किया है। इसलिए वो इस बार अपने फैंस को वो अंदाज भी दिखाना चाहती थीं।
View this post on Instagram
ऐसा भी बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एक और गाना बाकी है। आपको बता दें कि प्रियंका आखिरी बार हिंदी फिल्म The Sky Is Pink में नजर आईं थीं। उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस किया।
फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका से लेकर कई जगहों पर की गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई कि प्रियंका और महेश बाबू साथ नजर आने वाले हैं, फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। खासकर दोनों के डांस नंबर को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
-1770975130220.jpg)
प्रियंका चोपड़ा की इंडियन सिनेमा में वापसी फैंस के लिए बड़ी खबर है। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज डेट और पहले गाने की झलक पर टिकी हुई है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।