
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती इंडस्ट्री के मोस्च लव्ड कपल्स में होती है। दोनों को फैंस बहुत प्यार देते है और इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। निक और प्रियंका के बीच उम्र में 10 साल का फासला है, लेकिन दोनों का प्यार इससे कहीं ऊपर है। अक्सर इंटरव्यूज में भी ये दोनों एक-दूसरे से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आते हैं। कुछ वक्त पहले एक पॉडकास्ट में निक ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स को लेकर कई फनी बातें बताई थीं और प्रियंका की एक आदत को डरावना सपना बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि निक ने क्या कहा था।
View this post on Instagram
निक जोनस ने कुछ वक्त पहले जेक शेन के पॉडकास्ट 'थेरापस' में प्रियंका चोपड़ा से जुड़े कई खुलासे किए थे। जब उनसे पूछा गया कि वो बेडरूम में सोने के लिए एसी का टेम्परेचर कितना रखना पसंद करते हैं या सोने के लिए आइडियल टेम्परेचर क्या होना चाहिए, तो निक ने बताया था कि इस मामले में उनकी और प्रियंका की पसंद एकदम अलग है। प्रियंका सोते वक्त रूम को हल्का गर्म रखनापसंद करती हैं, लेकिन मुझे एकदम जमा देने वाला ठंडा तापमान पसंद आता है। प्रियंका एसी का जो तापमान रखना पसंद करती हैं, वो निक के लिए एक बुरे सपने जैसा है।
View this post on Instagram
निक ने एक बार ये भी बताया था कि उन्हे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। ऐसे में वो बिस्तर पर बैठकर खाना या टीवी देखना पसंद नहीं करते हैं। निक ने कहा था, "मुझे गर्मी ज्यादा लगती है और मुझे गर्म बेड बिल्कुल नहीं पसंद...ऐसे में जब प्रियंका बिस्तर पर बैठकर कुछ देख रही होती हैं या पढ़ रही होती हैं, तो वो कुर्सी खींचकर उनके पास आराम से बैठ जाते हैं, ताकि दोनों साथ वक्त बिता सकें।"
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Priyanka Chopra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।